फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Immodestly guard chaos

गार्ड की अभद्रता से हुआ हंगामा

Sat, 24 Dec 2016 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Sat, 24 Dec 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
Immodestly guard chaos
बागपत में बैंक के बाहर लाइन में लगे लोग - फोटो : amar ujala
बागपत। बैंकों की अव्यवस्था ने लोगों की हालत खस्ता कर दी है। कैश लेने के लिए लोगों को घंटों लाइन में लगना पड़ रहा है और फिर भी रुपये नहीं मिल रहे। बैंकों की लाइन से गुस्सा इतना बढ़ा हुआ है कि लोग आपस में ही भिड़ने को तैयार हैं। हंगामे और प्रदर्शनों का दौर भी जारी है। 
विज्ञापन


शुक्रवार को भी बैंकों में हंगामे होते रहे। लाइन में लगने पर भी समय पर कैश न मिला तो लोग आपस में ही भिड़ने लगे। शहर के अधिकांश बैंकों में उपभोक्ताओं ने बैंक कर्मचारियों के खिलाफ नारेबाजी और प्रदर्शन किया। शहर के सिंडिकेट बैंक के सुरक्षा गार्ड द्वारा उपभोक्ताओं के साथ अभद्रता करने पर बखेड़ा हो गया। गार्ड के व्यवहार से गुस्साए लोगों ने जमकर हंगामा किया। उन्होंने बैंक में लगे चैनर को हिलाकर रख दिया। हल्ला-गुल्ला सुनकर राष्ट्रवंदना चौक से पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और हंगामा कर रहे लोगों को शांत किया।
विज्ञापन


शुक्रवार के दिन किसी बैंक में कैश का वितरण हुआ और कहीं लोग इंतजार करते रहे। जिले के अधिकांश बैंकों में हालत बद से बदतर हो गई है। लोग कैश के लिए मारे-मारे फिर रहे हैं। अग्रवाल मंडी टटीरी में दो बैंकों से कैश मिला, लेकिन अन्य बैंकों की हालत पूर्व की भांति रही। दाहा में हालत सुधार पर नजर नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो एटीएम चले, बाकी पर ताले
बैंकों के एटीएम न चलने को लेकर लोगों को धैर्य जवाब देने लगा है। एटीएम के बाहर लोगों ने बैंक प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। शहर के दो एटीएम से ही लोगों को कैश मिला, बाकी पर ताले लटके रहे। इसे लेकर लोगों में गुस्सा दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed