फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Illegal soil mining despite the administration's instruction

प्रशासन की हिदायत के बावजूद अवैध मिट्टी खनन

Sat, 13 Jun 2020 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Illegal soil mining despite the administration's instruction
खेकड़ा। प्रशासन की हिदायत के बावजूद क्षेत्र के गांव फखरपुर के जंगल में अवैध रूप में मिट्टी का खनन किया गया। उपजिलाधिकारी ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर खनन करा रहे ठेकेदार को कड़ी फटकार लगा हल्का लेखपाल को कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन

गांव फखरपुर के जंगल में एक ठेकेदार क्षेत्र के किसान के खेत से मिट्टी का खनन करा रहा है। ठेकेदार ने खेत से तीन फीट मिट्टी उठाने की रॉयल्टी जमा की हुई है। आरोप है कि इसके बावजूद ठेकेदार सात से आठ फीट मिट्टी का खनन करा रहा है। बृहस्पतिवार की रात्रि में भी एसडीएम राजपाल सिंह को मौके पर अवैध मिट्टी खनन होते मिला। इसे लेकर उन्होंने ठेकेदार को कड़ी हिदायत दी थी। लेखपाल को भी तीन फीट से अधिक मिट्टी का खोदाई न किए जाने के निर्देश दिए थे। मगर, ठेकेदार ने उपजिलाधिकारी के निर्देशों की अवहेलना कर शुक्रवार की रात्रि में भी अवैध मिट्टी खनन कराया। शनिवार की सुबह फिर से सूचना मिलने पर एसडीएम मौके पर पहुंचे और उन्होंने ठेकेदार को जमकर फटकार लगाते हुए तहसीलदार यदुवंश कुमार को उसके खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने हल्का लेखपाल को भी विभागीय कार्रवाई किए जाने की चेतावनी दी। एसडीएम राजपाल सिंह ने बताया कि अवैध मिट्टी खनन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed