{"_id":"5e49961f8ebc3ee61b2d49dd","slug":"illegal-recovery-being-done-in-the-name-of-making-aadhaar-card-baraut-news-mrt469207768","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधार कार्ड बनवाने के नाम पर की जा रही अवैध वसूली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधार कार्ड बनवाने के नाम पर की जा रही अवैध वसूली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)। नगर में आधार कार्ड बनवाने को लेकर लोगों से अवैध वसूली की जा रही है। लोगों की शिकायत पर प्रशासन मूकदर्शक बना है। नगर में जगह-जगह अवैध वसूली के लिए फर्जी जनसेवा केंद्र खुले हैं।
नगर में खुलेआम आधार ़्कार्ड बनवाने को लेकर लोगों से जमकर अवैध वसूली की जा रही है। जगह-जगह जनसेवा केंद्रों पर उपभोक्ताओं से अवैध वसूली की जाती है। वहां उनसे 200 से 300 रुपये लेकर उन्हें जिन बैंकों में सरकार द्वारा आधार कार्ड का सुविधा केंद्र बनाया। वहां उन्हें भेजा। यदि इसका विरोध किया जाता है उसे डरा धमकाया जाता है। कई बार इसकी शिकायत भी गई, लेकिन प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। बैंकों में सरकार द्वारा बनाए गए जन सुविधा केंद्रों पर भी वसूली की जा रही है। आधार ़कार्ड बनवाने के लिए मात्र 50 रुपये का सुविधा शुल्क सरकार द्वारा लिया जाता है, लेकिन नगर में उपभोक्ताओं से 200 से 300 रुपये वसूले जा रहे हैं। आधार कार्ड में गलतियों को सुधारने के लिए भी 100 से 200 रुपये के बीच वसूले जा रहे हैं। इस संबंध में तहसीलदार प्रदीप कुमार ने बताया कि जहां शिकायत मिली है, उन पर छापें मारे। यदि ऐसा है तो फिर से अभियान चलाकर उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।