{"_id":"60e5ef4a8ebc3ebf2103c309","slug":"illegal-occupation-of-houses-of-kanshi-ram-colony-baraut-news-mrt5462199164","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांशीराम कॉलोनी के मकानों पर अवैध कब्जे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांशीराम कॉलोनी के मकानों पर अवैध कब्जे
विज्ञापन
कॉलोनी वासियों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। मलकपुर रोड स्थित कांशीराम कॉलोनी के लोगाें ने बुधवार को तहसील में प्रदर्शन कर एसडीएम दुर्गेश मिश्र को ज्ञापन सौंपा। इसमें कॉलोनी में अवैध रूप से रह रहे लोगों की जांच की मांग की।
प्रदर्शनकारियों ने बताया कि कालोनी में कुछ लोग अवैध रूप से रह रहे है। जिन लोगों को मकान आवंटित किए गए थे, उन्होंने वे मकान किराये पर चढ़ाए हुए है। इसमें कुछ असामाजिक तत्व भी शामिल है। कई बार शिकायत करने के बावजूद न तो डूडा विभाग के अधिकारी कार्रवाई कर रहे है और न ही पुलिस प्रशासन। उन्होंने अवैध रूप से कब्जाए गए मकानों को खाली कराकर जरूरतमंदों को आवंटित करने की मांग की। एसडीएम दुर्गेश मिश्र ने जांच कर कार्रवाई का आश्वास दिया। इस दौरान पूजा, महबूब, लता, यामीन, रिहाना, मोहम्मद उमर, इरशाद, शाहरुख, फूल, आजम, शबनम, सीना, हिना, ज्योति, फारूख आदि मौजूद रहे।