फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Illegal miners held the couple hostage

फैजपुर निनाना में किसानों ने अवैध खनन रोका तो दंपति को बंधक बनाया

Fri, 04 Nov 2022 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Nov 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Illegal miners held the couple hostage
बागपत। ग्राम फैजपुर निनाना के किसानों ने यमुना खादर में अवैध खनन का विरोध किया। इस पर खनन करने वालों से सरूरपुर-फैजपुर निनाना मार्ग बंद करके घंटों हंगामा किया। वहां से गुजर रहे फैजपुर निनाना के ग्रामीणों से अभद्रता की। इतना ही नहीं एक दंपती को बंधक बना लिया। इस पर पुलिस ने कई युवकों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

फैजपुर निनाना के यमुना खादर से अवैध खनन करने वाले सौ से ज्यादा ट्रैक्टर-ट्रॉली और बुग्गी में लेकर आते हैं। इससे फैजपुर निनाना के किसानों की फसल खराब होती है। इस कारण उन्होंने शुक्रवार सुबह विरोध कर खनन करने वालों को भगा दिया। इससे खनन करने वाले सरूरपुर के कई युवकों ने सरूरपुर-फैजपुर निनाना मार्ग बंद कर दिया। वहां से फैजपुर निनाना के ग्रामीण गुजरते तो उनसे अभद्रता कर वापस भगा दिया। इससे उनको करीब पांच किमी दूर से घूमकर जाना पड़ा।
विज्ञापन

वहीं, शुक्रवार शाम बाइक सवार एक दंपती वहां से गुजर रहा था। उनको रोक लिया। उन्होंने वापस जाने से इनकार कर दिया। उसी सड़क से गांव में जाने की जिद पर अड़ गए तो उन्हें बंधक बना लिया। इसकी जानकारी ग्रामीणों को हुई तो उन्होंने एसपी व अन्य अधिकारियों को सूचित किया। इस पर कोतवाली पुलिस पहुंची और कई युवकों को हिरासत में ले लिया। इस मामले में कोतवाली प्रभारी संजय सिंह का कहना है कि शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed