{"_id":"615f3b5b8ebc3ed3d13b4d17","slug":"illegal-hoardings-and-boards-broken-with-jcb-baghpat-news-mrt5596856126","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेसीबी से तोड़े अवैध होर्डिंग व बोर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेसीबी से तोड़े अवैध होर्डिंग व बोर्ड
विज्ञापन
बड़ौत में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे के किनारे लगे विद्युत पोल से होल्ड़िंग हटाते विद्युतकर्मी व मौज
- फोटो : BARAUT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- बागपत में नगर पालिका ने खंभों पर लगे 50 अवैध होर्डिंग व बोर्ड को जेसीबी से तुड़वाया
- बड़ौत में विद्युत निगम के अधिकारियों ने खंभों से करीब 80 होर्डिंग व बोर्ड उतरवाए
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत/बड़ौत। बिजली के खंभों पर लगाए अवैध होर्डिंग और बोर्ड उतारने के लिए बृहस्पतिवार को अभियान चलाया गया। बागपत में नगर पालिका के अधिकारियों ने अभियान चलवाया तो बड़ौत में विद्युत निगम अधिकारियों ने खंभों से होर्डिंग व बोर्ड उतरवाए। इस अभियान के तहत पहले दिन करीब 130 होर्डिंग व बोर्ड उतारे गए। अमर उजाला के अभियान के बाद हरकत में आए अधिकारियों ने अवैध रूप से होर्डिंग व बोर्ड दोबारा लगाने पर कार्रवाई करने की बात कही है।
बागपत में नगर पालिका की टीम ने लिपिक महेश शर्मा के नेतृत्व में अभियान चलाया और खंभों पर लगाए गए होर्डिंग व बोर्ड को जेसीबी से तुड़वा दिया। नगर में बाजार रोड, खत्ता रोड पर पहले दिन अभियान चलाया गया और खंभों पर लगाए गए करीब 50 होर्डिंग व बोर्ड को जेसीबी से तुड़वा दिया गया। महेश शर्मा के अनुसार यह अभियान बीच-बीच में ऐसे ही चलाया जाएगा और अवैध होर्डिंग व बोर्ड उतारे जाएंगे। इसके साथ ही कोई दोबारा से होर्डिंग व बोर्ड लगाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
बड़ौत में विद्युत निगम ने 80 से ज्यादा होर्डिंग व बोर्ड उतरवाए
बड़ौत में एसई रणविजय सिंह के निर्देश पर एक्सईएन प्रथम गोपाल सिंह व एसडीओ राणा प्रताप की मौजूदगी में खंभों पर लगे अवैध होर्डिंग व बोर्ड उतरवाने का अभियान चलाया गया। विद्युत निगम अधिकारी पहले दिल्ली-सहारनपुर रोड पर पहुंचे और वहां से लाइनमैन आंशु व धर्मेन्द्र सहित अन्य कर्मचारियों ने बोर्ड उतारे। इसके बाद बड़ौत-मलकपुर रोड पर खंभों पर लगे होर्डिंग व बोर्ड उतारे गए। इन दोनों जगह से करीब 80 होर्डिंग व बोर्ड उतारे गए। एक्सईएन गोपाल सिंह ने कहा कि यह अभियान जारी रहेगा और अब बोर्ड दोबारा लगाने वालों पर कार्रवाई भी होगी।