फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Illegal encroachment on government property is being done by municipal employees

Baghpat News: पालिका कर्मचारी ही करा रहे सरकारी संपत्ति पर अवैध कब्जा

Thu, 24 Nov 2022 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Nov 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Illegal encroachment on government property is being done by municipal employees
भगवान महावीर मार्ग पर अवैध निर्माण पर लगाया गया पर्दा - फोटो : BARAUT
बड़ौत। भगवान महावीर मार्ग पर जहां कुछ दिन पूर्व नगरपालिका के ईओ ने शिकायत मिलने पर कुछ लोगों द्वारा सरकारी संपत्ति पर कब्जा कर हो रहे पक्का निर्माण को रुकवाया था, वहीं फिर से कर्मचारियों ने उक्त लोगों से मिलीभगत कर निर्माण कार्य शुरू करा दिया। इस बार पर्दा डालकर काम कराया जा रहा है।
विज्ञापन

कुछ दिन पूर्व मीरापुर रजबहे के निकट कुछ दुकानदारों ने सरकारी संपत्ति को अपनी निजी संपत्ति मानकर पक्का निर्माण करा रहे थे। शिकायत नगरपालिका ईओ अनुज कौशिक को मिली तो उन्होंने पुलिस के साथ कर्मचारी मौके पर भेजे और निर्माण कार्य रुकवाया दिया। मगर फिर से विभागीय कर्मचारियों ने नगरपालिका के संपत्ति विभाग में तैनात कुछ कर्मचारियों से मिलीभगत कर निर्माण कार्य शुरू करा दिया।
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी अनुज कौशिक ने बताया कि यदि कोई कर्मचारी इसमें लिप्त है, तो कार्रवाई की जाएगी। उधर निर्माण करा रहे लोगों ने बताया कि संपत्ति उनकी है, इसलिए निर्माण कार्य किया जा रहा है। उधर एसडीएम सुभाष सिंह का कहना है कि सरकारी संपत्ति पर अवैध निर्माण गलत है। इस संबंध में डीएम को अवगत कराकर अवैध निर्माण को ध्वस्त कराया जाएगा।

भगवान महावीर मार्ग पर पर्दे के पीछे अवैध निर्माण करते मजदूर

भगवान महावीर मार्ग पर पर्दे के पीछे अवैध निर्माण करते मजदूर- फोटो : BARAUT

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed