फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   If you want to avoid trouble then avoid anger, illusion and greed.

Baghpat News: संकट से बचना है तो क्रोध, माया, लोभ से बचें

Thu, 02 Nov 2023 05:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Nov 2023 05:38 PM IST
विज्ञापन
If you want to avoid trouble then avoid anger, illusion and greed.
-जैनमुनि बृहस्पतिवार को ऋषभदेव सभागार में आयोजित धर्मसभा में बोले
विज्ञापन

फोटो संख्या 4
बड़ौत। दिगम्बर जैनाचार्य विशुद्धसागर ने कहा कि रोटी अंगारे पर सिकती है, पर अंगारे को मुख में नहीं रखा जाता है। उपकारी का उपकार मानो, पर उपकारी को सर्वस्व मत सौंपो। कोई भी कषाय आनन्द नहीं देती, कषाय तो कष्टकारी ही होती है। संकटों से बचना है तो क्रोध, मान, माया और लोभ कषाय से स्वात्म रक्षा करो।

जैनमुनि बृहस्पतिवार को ऋषभदेव सभागार में आयोजित धर्मसभा में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि जीवन एक संघर्ष है। हर क्षण धैर्य, साहस, विवेकपूर्वक जिंदगी जीना सीखो। पल भर का आवेग, क्षण भर का रोष, अल्प क्रोध भी आपको जीवन भर रुला सकता है। जोश में होश मत खोना। मानव का पल-पल महत्वपूर्ण है। एक क्षण भी व्यर्थ मत जाने दो। हर पल सजग रहकर जीवन जीना प्रारम्भ करो। मित्रता करने के पूर्व जानो, पहचानो फिर मित्रता करो। विवेक के अभाव में किया गया निर्णय एवं कार्य कभी सुखद नहीं होता है। जो कार्य करने के उपरान्त दुःख हो और जिसका फल अशांतिकर हो वह त्याग्य ही है। जिस कार्य से सुख हो, जिसका फल सुखद हो, नहीं कार्य करो। यश पूर्वक जीवन जीना सीखो। कषायों का विराम करो, कल्याण मार्ग पर चलो। संचालन पंडित श्रेयांस जैन ने किया। धर्मसभा में हर्षित जैन, संजय जैन, वीरेन्द्र जैन, धुनेन्द्र जैन, पिन्टी जैन आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed