{"_id":"66a024b0ef23eb21960cb0e4","slug":"if-there-is-waterlogging-on-pathshala-road-then-the-factory-will-be-sealed-baghpat-news-c-28-1-smrt1013-115885-2024-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: पाठशाला मार्ग पर जलभराव हुआ तो सील होगी फैक्टरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: पाठशाला मार्ग पर जलभराव हुआ तो सील होगी फैक्टरी
Wed, 24 Jul 2024 03:16 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Wed, 24 Jul 2024 03:16 AM IST
विज्ञापन
बागपत, खेकड़ा। कस्बे में पाठशाला मार्ग पर जलभराव होने पर फैक्टरी को सील किया जाएगा। मंगलवार को प्रशासन ने मार्ग से टैंकर से पानी निकलवाकर मार्ग पर जलभराव होने 18 फैक्टरी मालिकों को नोटिस जारी कर चेतावनी दी है।
पाठशाला मार्ग पर पानी निकासी की व्यवस्था नहीं है। जिससे वहां फैक्टरियों से निकलने वाला पानी भरा रहता है। जलभराव होने के कारण कस्बे के अलावा वहां से गुजरने वाले कई गांव के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लोग प्रशासन से काफी समय से समस्या का समाधान कराने की मांग कर रहे थे। मंगलवार को प्रशासन ने टैंकर से मार्ग का पानी निकलवाकर फैक्ट्ररी संचालकों को मार्ग पर जलभराव होने पर फैक्टरी को सील करने की चेतावनी दी है।
- वर्जन - मार्ग पर जलभराव की समस्या का समाधान कराने के लिए नाला और सड़क का निर्माण कराया जाएगा। मार्ग पर स्थित 18 फैक्टरी मालिकों को नोटिस जारी कर मार्ग पर जलभराव होने पर फैक्टरी को सील किया जाएगा। - ज्योति शर्मा, एसडीएम