फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   If the school does not enroll the girl within three days, its recognition will be cancelled

Baghpat News: स्कूल ने तीन दिन में बच्ची का दाखिला नहीं किया तो मान्यता रद्द होगी

Sun, 27 Apr 2025 05:34 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Sun, 27 Apr 2025 05:34 PM IST
विज्ञापन
If the school does not enroll the girl within three days, its recognition will be cancelled
- बीएसए ने माउंट लिट्रा स्कूल को आरटीई के तहत दाखिला नहीं देने पर आखिरी चेतावनी पत्र जारी किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। बड़ौत के माउंट लिट्रा स्कूल में आरटीई के तहत बच्ची का नर्सरी कक्षा में दाखिला नहीं देने पर बीएसए ने आखिरी नोटिस जारी किया है। बच्ची को तीन दिन में दाखिला नहीं देने पर स्कूल की मान्यता रद्द की जाएगी।
बड़ौली के विकास ने नर्सरी कक्षा में बेटी विधि का दाखिला कराने के लिए आरटीई के तहत आवेदन किया था। इसमें बच्ची का नंबर आ गया था और बड़ौत के माउंट लिट्रा स्कूल में दाखिला देने के लिए बीईओ ने पत्र भेजा था। इसके बाद भी स्कूल प्रबंधन ने बच्ची को दाखिला नहीं दिया। विकास ने बीएसए से शिकायत कर बच्ची का दाखिला कराने की मांग की थी।
विज्ञापन

शिकायत पर बीएसए गीता चौधरी ने माउंट लिट्रा स्कूल के प्रबंधक को नोटिस जारी कर दाखिला देने के आदेश दिए थे। परंतु अभी तक भी दाखिला नहीं दिया गया। बीएसए ने फिर से नोटिस जारी कर तीन दिन में दाखिला नहीं देेने पर मान्यता रद्द करने की चेतावनी दी है। बीएसए ने कहा कि जो भी स्कूल आरटीई के तहत दाखिला नहीं देगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed