फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   If the price of cylinders increased, then the stoves started burning

Baghpat News: सिलिंडर के दाम बढ़े तो फिर जलने लगे चूल्हे

Thu, 16 Mar 2023 12:53 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Mar 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
If the price of cylinders increased, then the stoves started burning
बागपत की कश्यप कॉलोनी में चूल्हे पर रोटी बनाती महिला
बागपत। गैस सिलिंडर के बढ़ते दाम से उज्जवला योजना के लाभार्थियों के घरों में फिर से चूल्हे जलने लगे हैं। हाल यह है कि इस योजना के 50 फीसदी लाभार्थियों ने सिलिंडरों को भरवाना बंद कर दिया है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत वर्ष 2017 बागपत में 89357 लाभार्थियों को गैस सिलिंडर, चूल्हे, रेगुलेटर समेत अन्य सामान वितरित किया गया था। उस समय गैस सिलिंडर की कीमत 568 रुपये थी और उसमे उज्जवला योजना के लाभार्थियों को सिलिंडर के दाम के हिसाब से सब्सिडी भी दी जाती थी। उज्जवला योजना से गैस सिलिंडर व चूल्हा मिलने के बाद घरों में चूल्हे जलने बंद हो गए थे और गैस का इस्तेमाल शुरू कर दिया था। उसके बाद से लगातार घरेलू गैस सिलिंडरों के दाम बढ़ते जा रहे है। अब सिलिंडर के दाम 1100 रुपये रुपये तक पहुंच गए और इस समय सब्सिडी केवल 200 रुपये मिल रही है। लाभार्थियों ने गैस सिलिंडर को भरवाना बंद कर दिया है और अधिकतर दोबारा से चूल्हे का इस्तेमाल करने लगे हैं।
विज्ञापन




चूल्हे पर खाना बनाना शुरू कर दिया

गैस सिलिंडर जब मिला था, तब साढ़े पांच सौ रुपये में भर जाता था और उनमें भी 200 रुपये से ज्यादा वापस मिल जाते थे। अब 1100 रुपये का इंतजाम कैसे करें, इसलिए जंगल से लकड़ी लाकर व उपले से चूल्हा जलाकर खाना बना लेते हैं। निर्मला, पुरानी तहसील
विज्ञापन
विज्ञापन


--

कैसे भरवाए इतना महंगा सिलिंडर
हमारे परिवार के सभी लोग मजदूरी करते हैं। गैस सिलिंडर खाली होने पर भरवाने के लिए कई दिन तक रुपये इकट्ठे करने पड़ते थे। अब सिलिंडर महंगा इतना हो गया कि कहां से भरवाए, अब फिर से चूल्हा जलाना शुरू कर दिया है। सुनीता, कश्यप कालोनी

---

गैस सिलिंडर महंगा, उपले सस्ते

गैस सिलिंडर महंगा होने के कारण तीन-चार महीने में एक बार भरवा लेते हैं। अब चूल्हे का ज्यादा इस्तेमाल कर रहे हैं। गैस सिलिंडर में जितने रुपये देने पड़ते है, उससे कम में उपले खरीदकर काम चल जाता है। उर्मिला, कश्यप कालोनी

---

काफी कम लाभार्थी भरवा रहे सिलिंडर
गैस सिलिंडर महंगा होने के बाद खपत में कम आई है। मेरी एजेंसी पर प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के 1500 लाभार्थी जुड़े हैं, जिसमें से 50 फीसदी से ज्यादा ने गैस सिलिंडरों को भरवाना बंद कर दिया है। राजीव गुप्ता, गैस एजेंसी संचालक।


----

दाम बढ़ने से कम हो गए सिलिंडर भरवाने वाले

गैस सिलिंडर के दाम बढ़ने से खपत में कमी आई है तो सिलिंडर भरवाने वाले भी कम हो गए है। प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के 450 लाभार्थी मेरी एजेंसी जुड़े है, जिनमें से 60 फीसदी लाभार्थी गैस सिलिंडर नहीं भरवा रहे हैं। अजय चौहान, गैस एजेंसी संचालक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed