{"_id":"66bfd8481e707582f400c124","slug":"if-the-municipality-paid-96-percent-service-charge-then-order-for-recovery-baghpat-news-c-28-1-bpt1002-116837-2024-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: पालिका ने 9.6 प्रतिशत सर्विस चार्ज दिया तो रिकवरी का आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: पालिका ने 9.6 प्रतिशत सर्विस चार्ज दिया तो रिकवरी का आदेश
Sat, 17 Aug 2024 04:22 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Sat, 17 Aug 2024 04:22 AM IST
विज्ञापन
बागपत। नगर पालिका बागपत ने टेंडर खत्म होने के बाद भी 242 कर्मचारियों से कार्य कराया और टेंडर की प्रक्रिया तक शुरू नहीं की गई। साथ ही फर्म को साढ़े छह की जगह 9.6 प्रतिशत की दर से सर्विस चार्ज का भुगतान किया गया। डीएम ने संबंधित अधिकारी व कर्मचारी से रिकवरी करने के आदेश दिए।
सभासद श्रीपाल ने बागपत नगर पालिका में टेंडर प्रक्रिया को पूरा किए बिना ही 242 कर्मचारियाें को भुगतान करने की शिकायत की थी। सभासद की शिकायत पर डीएम ने वरिष्ठ कोषाधिकारी को मामले की जांच सौंपी थी। वरिष्ठ कोषाधिकारी ने नगर पालिका में जांच की तो वहां अनियमित्ता मिली। जांच में पता चला कि फर्म को 6.90 प्रतिशत के स्थान पर 9.6 प्रतिशत की दर से सर्विस चार्ज का भुगतान किया गया है। जिन 242 कर्मचारियों को नगर पालिका में रखा गया था, उसका ठेका छह अप्रैल 2023 को समाप्त हो गया था। आगे की प्रक्रिया किए बिना ही कर्मचारियों को वेतन का भुगतान किया गया। वरिष्ठ कोषाधिकारी ने जांच करने के बाद रिपोर्ट डीएम को सौंप दी थी।
डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने राशि का भुगतान करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों से रिकवरी करने के लिए एडीएम पंकज वर्मा को निर्देश दिए। एडीएम ने बागपत अधिशासी अधिकारी से कर्मचारियों को कितना भुगतान किया गया है और इस प्रक्रिया में कौन-कौन अधिकारी व कर्मचारी दोषी है, उनकी नाम सहित सूची मांगी है। एडीएम का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद रिकवरी करने की कार्रवाई की जाएगी।