{"_id":"602ead188ebc3ee9332a1c8e","slug":"if-the-government-leaves-the-dogma-then-the-farmer-movement-will-end-in-a-day-naresh-tikait-kahkra-news-mrt5259177107","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली लाइन की चपेट में आया कंटेनर, बड़ा हादसा टला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली लाइन की चपेट में आया कंटेनर, बड़ा हादसा टला
विज्ञापन
खेकड़ा। खेकड़ा नगर में रेलवे रोड पर एक कंटेनर उच्च क्षमता की बिजली लाइन की चपेट में आ गया। इससे लाइन के तारों में तेज धमाकों के साथ स्पार्किंग होने लगी कंटेनर में भी करंट उतर गया। चालक जान बचाने के लिए चलते कंटेनर से कूद गया। अनियंत्रित कंटेनर की टक्कर लगने से भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष की दुकान का बाहरी हिस्सा, बोर्ड क्षतिग्रस्त हो गया। इससे भगदड़ मच गई। दुकानदार की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने कंटेनर को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में लिया।
राजस्थान से एक कंटेनर बुधवार की रात्रि में माल लेकर खेकड़ा पहुंचा। माल उतारने के बाद खाली होने पर चालक बृहस्पतिवार की सुबह कंटेनर को लेकर वापस राजस्थान जा रहा था। जब कंटेनर नगर में रेलवे रोड पर पहुंचा। तो उच्च क्षमता की बिजली लाइन के तारों की चपेट में आ गया। इससे तारों में धमाकों के साथ तेज स्पार्किंग होने लगी और कंटेनर में भी करंट दौड़ गया। चालक जान बचाने के लिए चलते कंटेनर से कूद गया। इसके बाद कंटेनर अनियंत्रित होकर भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष पुष्पेंद्र कुमार की दुकान से जा टकराया। इससे दुकान का बाहरी हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। साथ ही दुकान के बाहर लगा बोर्ड, लाइटें भी टूट गई। इससे राहगीरों में भगदड़ मच गई। पुष्पेंद्र कुमार ने कोतवाली में फोन कर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने कंटेनर को कब्जे में लेने के साथ ही चालक को भी हिरासत में ले लिया। कोतवाली प्रभारी ने कहा चालक से घटना के बारे में पूछताछ कर कार्रवाई होगी।