{"_id":"63d77e191a477e169a23c9a0","slug":"if-the-cost-of-the-kitchen-is-reduced-in-the-budget-then-something-should-be-done-baraut-news-c-14-1-96894-2023-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: बजट में रसोई का खर्च हो कम तो बने कुछ बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: बजट में रसोई का खर्च हो कम तो बने कुछ बात
Mon, 30 Jan 2023 01:51 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Mon, 30 Jan 2023 01:51 PM IST
विज्ञापन
बड़ौत। फरवरी में केंद्रीय आम बजट पेश होगा। जिसे लेकर हर वर्ग में चर्चा होने लगी है। इसको लेकर गृहणियों ने रसोई का खर्च कम किए जाने की बात रखी। वहीं हर माह बढ़ रहे रसोई गैस की कीमत कम करने व स्थिर किए जाने की मांग उठाया।
मीनाक्षी तोमर का कहना है कि बजट ऐसा होना चाहिए, जिससे आम जनता को राहत मिले। देश का संतुलित आर्थिक विकास हो। कहा कि आगामी बजट आम जनता के लिए राहत भरा होगा। बेतहाशा हुई मूल्य वृद्धि पर लगाम लगेगी। खाद्य पदार्थों के बढ़े दामों पर लगाम लगेगा। खासतौर से रसोई गैस, तेल, दाल की कीमतें नियंत्रित होंगी। यदि ऐसा होता है तभी बजट का लाभ हम गृहणियों को मिल सकता है।
बबीता मलिक का कहना है कि बजट को लेकर सरकार से हमें काफी उम्मीद है। निश्चित तौर पर सरकार हम गृहणियों के रसोई का खर्च कम करने का काम इस बार के बजट में करेगी। खाद्य पदार्थों के दामों पर लगाम लगेगा। मुख्य रूप से प्रति माह बढ़ रहे रसोई गैस की कीमतें कम होगी।
विज्ञापन
उमेश देवी का कहना है कि महंगाई चरम पर है, जिसके चलते हमारे रसोई का खर्च बढ़ गया है और परिवार का बजट भी गड़बड़ा गया है। इस बार सरकार को महंगाई पर लगाम लगाने की ठोस पहल करनी होगी। सुशीला का कहना है कि रोजमर्रा के सामानों के दाम वर्तमान में आसमान छू रहे है। 50 से 60 रुपये बिकने वाली अरहर दाल वर्तमान में 100 के पार है। वहीं तेल व रिफाइंड के दाम भी आसमान छू रहे हैं। रसोई गैस की बात की जाए तो इसका दाम हर माह कुछ न कुछ बढ़ जाता है। जिसके चलते हमारे रसोई का बजट पूरी तरह से गड़बड़ा गया है। हम गृहणियों के लिए रसोई ही महत्वपूर्ण है। इसी में राहत की जरूरत है।