फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   If the BJP government's attitude did not improve, then the movement in Haryana too: Abhay Singh Chautala

भाजपा सरकार का रवैया नहीं सुधरा तो हरियाणा में भी आंदोलन : अभय सिंह चौटाला

Fri, 09 Oct 2020 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
If the BJP government's attitude did not improve, then the movement in Haryana too: Abhay Singh Chautala
- निवाड़ा पुल से होते हुए मुजफ्फरनगर रैली के लिए हुए रवाना
विज्ञापन

- हाथरस में लोगों के साथ किया जा रहा पशुओं के जैसा व्यवहार
अमर उजाला ब्यूरो
बागपत। इंडियन नेशनल लोकदल के नेता एवं विधायक अभय सिंह चौटाला ने कहा कि हाथरस में पुलिस और सरकार की कार्यप्रणाली दुनिया के सामने हैं। सरकार का रवैया नहीं सुधरा तो हरियाणा में भी आंदोलन किया जाएगा।
मुजफ्फरनगर जाते हुए निवाड़ा चेकपोस्ट पर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि जयंत चौधरी किसान परिवार का बेटा है। उसके साथ जिस तरह का बर्ताव किया गया है, उसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। रात के समय पुलिस ने हाथरस में पीड़िता का अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस कौन सी जांच से बचने के लिए यह सब कर रही थी। जरूरत पड़ी तो हरियाणा में भी हाथरस प्रकरण के विरोध में आंदोलन किया जाएगा। उधर, अभय चौटाला का बड़ौत और दोघट क्षेत्र में स्वागत किया गया। बड़ौत में दिल्ली बस स्टैंड पर रामकुमार चेयरमैन, गौरव और दोघट में पुसार बस स्टैंड पर राजेंद्र चौधरी, धर्मेंद्र राठी, मनोज प्रधान, रामनाथ प्रधान, रामपाल, कुलदीप, अब्बास चौधरी, सलीम, गौरव राठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

नारेबाजी करते हुए मुजफ्फरनगर रवाना हुए रालोद कार्यकर्ता
बड़ौत/चांदीनगर/ अग्रवाल मंडी टटीरी। मुजफ्फरनगर में लोकतंत्र बचाओ रैली में शामिल होने के लिए बृहस्पतिवार को बड़ी संख्या में रालोद कार्यकर्ता रवाना हुए। पुलिस ने रोकने का भी प्रयास किया, लेकिन कार्यकर्ता नहीं मानें और मुजफ्फरनगर की ओर रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजरौल रोड शाहमल एंकलेव से जिला पंचायत सदस्य संजीव मान के नेतृत्व में मोहित मुखिया, यशवंत सिंह, अरुण तोमर बोबी, रोहित धनकड़, मास्टर सुरेश राणा, पंकज, सुधीर, आदित्य सौलंकी, अमित तोमर, गुड्डू आदि रवाना हुए। पार्टी कार्यालय से पूर्व प्रमुख सतेंद्र मलिक, विश्वास चौधरी व युवा जिलाध्यक्ष प्रमेंद्र तोमर के संयुक्त नेतृत्व में अश्वनी तोमर, विश्वास चौधरी, विकास प्रधान बाछौड़, जितेन्द्र तोमर, रामकुमार चैयरमैन, संजय पंवार, पंकज तोमर, सुभाष नैन सरूरपुर, सचिन राणा, भरत तोमर, विनय बड़ावद, धीरज उज्जवल, ओमवीर आदि रवाना हुए। उधर, देशखाप चौधरी सुरेंद्र सिंह, थांबा चौधरी यशपाल सिंह, रविन्द्र तोमर, गुड्डू, संजीव के अलावा युवा छात्र नेता प्रियवृत राणा, बसंत तोमर भी मुजफ्फरनगर पहुंचे।

चांदीनगर क्षेत्र के रटौल और अन्य गांव से लोकदल के अलावा सपा कार्यकर्ता भी मुजफ्फरनगर पहुंचे। अग्रवाल मंडी टटीरी से रालोद नगर अध्यक्ष सुनील चौधरी के नेतृत्व में अनेक कार्यकर्ता रैली में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed