फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   If dengue patients are found, platelets will be in trouble

पीएम के लिए बंदर की तरह लड़ेंगे इंडिया गठबंधन के नेता: जयंत

Wed, 24 Apr 2024 04:54 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Wed, 24 Apr 2024 04:54 AM IST
विज्ञापन
If dengue patients are found, platelets will be in trouble
बागपत। बड़ौत में विजय संकल्प रैली में रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह ने कहा कि इस चुनाव में मुकाबला एनडीए व इंडिया गठबंधन के बीच हो रहा है। इंडिया नाम जरूर सही है, मगर इनके काम ठीक नहीं है। कहा कि जिस तरह से केले के लिए बंदर लड़ते है, उस तरह ही पीएम के लिए यह सभी आपस में लड़ेंगे।
विज्ञापन

जयंत ने कहा कि उनके पास पीएम का कोई प्रत्याशी ही नहीं है। योगी भी नहीं जानते है कि उनके पास कोई प्रत्याशी है या नहीं। उन्होंने कहा कि बागपत केवल सांसद ही नहीं बनाता है, बल्कि प्रधानमंत्री भी बनाता है। अगर यहां से प्रत्याशी जीतकर संसद में जाता है तो उसका भी योगदान प्रधानमंत्री बनाने में रहेगा। क्योंकि आपका वोट सीधे मोदी को जाएगा। कहा कि नेताओं में जनता का हर कार्य करने का जज्बा होना चाहिए। जयंत ने सरकार की योजनाएं भी लोगों को गिनाई। इसके साथ ही लोगों के सम्मान की लड़ाई के लिए हर समय खड़ा रहने की बात कही।
विज्ञापन

बागपत में विपरीत चुनावी हवा को देखकर नहीं आए अखिलेश
बागपत लोकसभा क्षेत्र की सिवालखास विधानसभा के हर्रा खिवाई मोड पर मंगलवार को सपा-कांग्रेस गठबंधन की चुनावी जनसभा में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव नहीं पहुंच सके। जिसको लेकर आयोजकों ने तेज हवा के कारण उनका हेलिकॉप्टर नहीं उतरने की बात कही है। वहीं इसको लेकर रालोद नेताओं समेत अन्य लोग खूब तंज कस रहे हैं। जयंत सिंह का कहना है कि बागपत लोकसभा में चल रही विपरीत चुनावी हवा को भांपते हुए अखिलेश रैली में नहीं आए है। अगर सीएम योगी आदित्यनाथ का हेलीकॉप्टर सवा तीन बजे बड़ौत में उतर सकता है तो उसी समय थोड़ी ही दूरी पर अखिलेश यादव कैसे नहीं उतर सकता था। कहा कि इंडिया गठबंधन के बड़े नेता और स्टार प्रचारक चुनाव में अपनी स्थिति देखकर प्रचार से बचते हुए नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed