भाजपा सत्ता में आई तो गुंडागर्दी खत्म : बालियान
सोमवार को बागपत से भाजपा प्रत्याशी योगेश धामा के समर्थन में ढिकौली में केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान और कृष्णपाल गुर्जर ने डगरपुर में जनसभा को संबोधित किया। बालियान ने कहा कि सपा सरकार में यूपी की कानून व्यवस्था आम आदमी देख चुका है। यह किसी को बताने की जरूरत नहीं है। भाजपा के पास किसानों का हित करने वाली नीतियां है, जिनके दम पर सूबे के किसानों को लाभ होगा। सपा सरकार में गुंडागर्दी का बोलबाला रहा है। भाजपा किसान ताकत के साथ सूबे में सरकार बनाएगी। उधर, डगरपुर में केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि भाजपा की नीति सर्वसमाज को साथ लेकर चलने की है। सपा और बसपा ने पिछले दस साल में यूपी की जनता को ठगने का काम किया है। दोनों सभा में सपा और बसपा पर निशाने साधे गए। इस मौके पर भाजपा प्रत्याशी योगेश धामा, कंवरपाल गुर्जर, नंद किशोर गुर्जर, रीतेंद्र त्यागी, मनुपाल, लीलू प्रमुख, देवेंद्र दांगी, सतीश शम़ार्, रविंद्र बली आदि मौजूद रहे।