फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   If arrived late, BLO was missing somewhere

देरी से पहुंचे तो कहीं नदारद रहे बीएलओ

Sun, 07 Nov 2021 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
If arrived late, BLO was missing somewhere
सुभानपुर के प्राथमिक स्कूल नम्बर दो में दोपहर तीन बजे लगा ताला - फोटो : BAGHPAT
अमर उजाला लाइव
विज्ञापन

- मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम में कई जगह बीएलओ की लापरवाही से लोग रहे परेशान
- स्कूलों पर ताला लटका मिला तो खेकड़ा में एसडीएम के छापा मारने पर भी खुली पोल
- एसडीएम ने नदारद मिले बीएलओ के स्पष्टीकरण के साथ ही वेतन रोकने के निर्देश दिए
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत/खेकड़ा। मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम के पहले ही दिन रविवार को कई जगहों पर बीएलओ पूरी तरह से लापरवाह रहे। किसी मतदान केंद्र पर बीएलओ देरी से पहुंचे तो कहीं से नदारद रहे। अधिकारियों के छापा मारने पर बीएलओ की कार्यप्रणाली की पोल खुल गई और स्कूलों पर ताला लटका मिला। लापरवाह बीएलओ के स्पष्टीकरण के साथ ही वेतन रोकने के निर्देश दिए गए है।
विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया है। इसके तहत ही रविवार को सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ की ड्यूटी लगाई गई थी। जहां मतदाता सूची को लगाकर वोट बनाने व काटने का कार्य किया जा सके। यह कार्य सभी मतदान केंद्रों पर सुबह दस बजे से चार बजे तक होना था। लेकिन कई मतदान केंद्रों पर सुबह 11 बजे तक भी ताला लटका रहा और वहां बीएलओ ही नहीं पहुंचे। बिनौली के प्राइमरी स्कूल पर साढ़े दस बजे भी ताला लटका रहा तो अमीनगर सराय के शीलचंद इंटर कालेज में ग्यारह बजे भी चार बीएलओ की जगह केवल एक ही पहुंचे थे। खेकड़ा के एमएम डिग्री कालेज, एमएम इंटर कालेज पर सुबह को साढ़े ग्यारह बजे भी ताला लटका मिला। खेकड़ा के प्राथमिक विद्यालय, सांकरौद, सुभानपुर भी बीएलओ गायब रहे।
विज्ञापन

एसडीएम के छापा मारने पर भी खुली पोल, वेतन रोकने के निर्देश
खेकड़ा एसडीएम अजय कुमार ने रविवार को उन मतदान केंद्रों पर छापा मारा, जहां मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम चल रहा था। एसडीएम अजय कुमार ने बताया कि एमएम डिग्री कालेज, एमएम इंटर कालेज बंद मिला। दोनों मतदान केंद्रों की बीएलओ अंजू रानी, सारिका, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता इंद्रा अनुपस्थित मिली। इसके अलावा खेकड़ा के प्राथमिक विद्यालय नंबर पांच की बीएलओ नीलम, गांव सांकरौद स्थित जनता जूनियर हाई स्कूल की बीएलओ नेहा जैन, प्राइमरी पाठशाला नंबर एक सुभानपुर के बीएलओ देवेंद्र कुमार गायब मिले। इन सभी बीएलओ से स्पष्टीकरण मांगा गया है और इनका एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम भी केंद्रों का निरीक्षण करने पहुंचे
डीएम राजकमल यादव भी मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत केंद्रों का निरीक्षण करने पहुंचे। डीएम ने कई जगह वोट बनवाने, कटवाने, ठीक कराने आए लोगों से बातचीत की। फैजपुर निनाना में 101 साल की बुजुर्ग केला देवी से बातचीत की और उनसे किसी तरह की समस्या के बारे में जानकारी मांगी।

मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम चलाया जा रहा है और उसकी जांच के लिए मतदान केंद्रों में गए थे। कई जगह मतदान केंद्र बंद मिले तो कई जगहों पर बीएलओ नहीं थे। उनपर कार्रवाई के निर्देश दिए गए है। - अजय कुमार, एसडीएम खेकड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed