फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Husbands of many women disappeared in Baghpat but wives are waiting on Karva Chauth

UP: करवाचौथ पर चौंकाने वाली रिपोर्ट, अपने 'चांद' के दीदार को तरसी आंखें, पति हुए गायब, हर कोई हैरान

Wed, 01 Nov 2023 01:21 PM IST
कपिल kapil मुकेश पंवार, संवाद न्यूज एजेंसी, बड़ौत, बागपत
मुकेश पंवार, संवाद न्यूज एजेंसी, बड़ौत, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Wed, 01 Nov 2023 01:21 PM IST
सार

Karva Chauth 2023 : करवाचौथ के पर्व पर बागपत जिले से कई चौंकाने वाले मामले सामने आए हैं। जिले की कई महिलाओं के पति गायब हो गए और आज तक उनका कोई पता नहीं चल सका है। अब इन महिलाओं की आंखें अपने चांद को देखने के लिए तरस रही हैं।

विज्ञापन
Husbands of many women disappeared in Baghpat but wives are waiting on Karva Chauth
करवाचौथ की सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Social Media

विस्तार

शादी के बाद एक महिला के लिए पति और उसके बच्चे ही उसकी पूरी दुनिया होते हैं, लेकिन इस बीच हंसती-खेलती जिंदगी में एकाएक पति लापता हो जाए और सालों तक उसकी कोई खोज खबर न मिले, तो हर तीज-त्योहार बेमानी सा लगता है। करवा चौथ पर जब सारी महिलाएं अपने पति के हाथ से जल ग्रहण कर अपना व्रत तोड़ती हैं। वहीं, बागपत जनपद में ऐसी महिलाएं भी हैं, जिनकी आंखें अपने चांद के दीदार को तरस गईं। 

विज्ञापन


इस बार भी उनका चांद वापस घर नहीं लौटा, उनके दिल को उम्मीद है कि वो लौट आएंगे। हैरानी की बात यह है कि पुलिस प्रशासन ने भी बढ़ते काम के चलते अब महिलाओं के लापता पतियों की तलाश धीमी कर दी है।

विज्ञापन

जहां एक ओर आज हजारों सुहागिन महिलाएं अपने पतियों की लंबी आयु के लिए व्रत रखेंगी। वहीं, जनपद में सैकड़ों महिलाएं ऐसी हैं, जिनके पति सालों से गायब हैं, जो घर से तो निकल गए, लेकिन आज तक वापस नहीं लौटे। ऐसे में ये महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए करवा चौथ का व्रत तो रखती हैं। मगर उन्हें ये तक पता नहीं कि उनके पति कहां हैं, उनके साथ क्या हुआ, वह उनकी जिंदगी में कभी लौटेंगे या नहीं।

हर साल करवा चौथ का व्रत उनकी इस आस को और मजबूत करता है कि उनके पति एक दिन जरूर लौट आएंगे। जनपद में ऐसे कई केस पुलिस रिकार्ड में दर्ज हैं, जहां एक दिन घर से निकले महिलाओं के पति आज तक लौटकर नहीं आए।

विज्ञापन

केस नंबर एक-
पल-पल लगता है कि पति ज्यादा दूर नहीं हैं, इस उम्मीद पर रखती हैं व्रत

बावली गांव की अंजलि का पति अनुज वर्ष 2020 में अचानक गायब हो गया, लेकिन आज तक वापस नहीं लौटा। अनुज मोबाइल रिचार्ज कराने के लिए घर से बाहर गया था, लेकिन कभी लौट कर नहीं आया। जब रात भर पति घर नहीं लौटे तो उन्होंने रिश्तेदारों और जान-पहचान में पूछताछ की, कोई जानकारी नहीं मिली तो फिर पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई। मगर पुलिस भी उन्हें ढूंढकर नहीं ला सकी।

केस नंबर दो-
तत्कालीन आईजी तक लगाई गुहार, नहीं लगा कोई सुराग

खेकड़ा कस्बा निवासी महिला हेमा का पति विनायक 19 अक्टूबर 2019 को अचानक घर से गायब हो गया। पीड़िता ने तत्कालीन आईजी तक गुहार लगाई, लेकिन आज तक कोई पति का कोई सुराग नहीं लगा। बच्चों सहित पूरा परिवार चिंतित है। चार साल बीत जाने के बाद भी उसका कहीं सुराग नहीं लगा। हेमा के होठों पर हजारों सवाल, दिल में दर्द और आंखों में अजीब सा डर छिपा है। हेमा को उम्मीद है कि पति एक दिन लौट कर आएंगे, इसी उम्मीद के साथ वह हर साल करवा चौथ का व्रत रखती हैं।

केस नंबर तीन-
दोघट कस्बा निवासी सुनील अचानक घर से लापता हो गया। सात साल से अधिक समय बीत गया, लेकिन उसका कहीं पता नहीं। परिजन व पत्नी सुधा चिंतित है। मामला दोघट थाने में दर्ज है, फिर भी कोई सुराग नहीं लगा। पत्नी सुधा हर साल इस उम्मीद से करवाचौथ का व्रत रखती हैं कि उसके पति सकुशल हैं और एक दिन घर पर आ जाएंगे, लेकिन इस बार भी सुधा का चांद घर नहीं आया।

यह भी पढ़ें: UP: मुजफ्फरनगर में दर्दनाक हादसा, डीसीएम से टकराई बाइक, पिता-पुत्री समेत तीन की मौत, मचा कोहराम

लापता लोगों की तलाश में पुलिस विभिन्न थानों, रेलवे स्टेशन सहित सावर्जनिक स्थलों पर लापता व्यक्तियों के फोटो चस्पा करती हैं, अन्य थानों पर भी सूचना दी जाती है, हमारी कोशिश रहती है कि लापता व्यक्तियों को जल्द से जल्द ढूंढा जाए। - सविरत्न गौतम सीओ बड़ौत

यह भी पढ़ें: वंदे भारत ट्रेन हादसा: खुद को कोसता रहा पिता, बोला- बेटी की मान लेता तो बच जाता परिवार, उजड़ गईं तीन जिंदगियां

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed