फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Husband kills wife by striking her on the neck and waist with an axe.

Baghpat News: पति ने पत्नी की गर्दन और कमर पर फरसे से वार कर की हत्या

Sun, 21 Jun 2026 01:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Husband kills wife by striking her on the neck and waist with an axe.
रटौल। खैला गांव में मनीषा (26) की उसके पति राहुल ने शनिवार दोपहर फरसे से गर्दन और कमर पर वार करके हत्या कर दी। इसके बाद शव नहर में फेंकने या दबाने के लिए बोरे में भर लिया। जब बोरा नहीं उठा तो पुलिस को फोन करके खुद ही पत्नी की हत्या करने की जानकारी दी। पुलिस ने हत्यारोपी पति को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त फरसा बरामद कर लिया।
विज्ञापन

खैला गांव का राहुल नौ साल पहले हरिद्वार की एक फैक्टरी में नौकरी करता था। वहां पर उसका मनीषा निवासी बिजनौर के साथ प्रेम-प्रसंग हो गया, जो वहां किराये पर रहती थी। दोनों ने आठ साल पहले कोर्ट मैरिज कर ली और वहां से गांव आ गए। कुछ दिन बाद ही राहुल और मनीषा बोपुरा जिला गाजियाबाद में किराये पर कमरा लेकर रहने लगे, जहां राहुल ऑटो चलाता था। पुलिस की पूछताछ में हत्यारोपी ने बताया कि बोपुरा में रहने के दौरान मनीषा किसी के संपर्क में आ गई थी।
विज्ञापन

चार साल पहले वह, उसे और उसकी बेटी अनन्या उर्फ मिष्ठी को छोड़कर बंगलूरु चली गई। वह तब अपने साथ बेटे कविश को ले गई थी। दो साल बाद यहां वापस आई और कई दिन रहने के बाद वापस चली गई। दो साल बाद बेटी को अपने साथ ले जाने के लिए शुक्रवार को मनीषा फिर से बंगलूरु से खैला गांव आ गई। वह रविवार को बंगलूरु वापस जाने की तैयारी कर रही थी। शनिवार को पति राहुल व पत्नी मनीषा के बीच बेटी को साथ ले जाने को लेकर झगड़ा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पति उसे बेटी को लेकर जाने के लिए मना करता रहा और मनीषा बेटी को ले जाने की जिद पर अड़ी रही। पुलिस के अनुसार राहुल ने गुस्से में साइकिल के पैडल पर चेन चढ़ाने वाली धारदार चकरी लगवाकर बनवाए फरसे से मनीषा की गर्दन और कमर पर कई वार कर दिए। इससे मनीषा की मौके पर ही मौत हो गई।
-डायल-112 पर खुद ही फोन करके घटना की जानकारी दी
पति राहुल ने हत्या के आधा घंटे बाद खुद ही डायल-112 पर पुलिस को फोन करके पत्नी की हत्या करने की जानकारी दी। वहां से चांदीनगर थाने को सूचना दी गई तो पुलिस की तीन गाड़ियां तुरंत ही गांव में पहुंच गईं। वहां से शव को कब्जे में लेने के साथ ही आरोपी राहुल को गिरफ्तार कर लिया और हत्या में प्रयुक्त फरसा बरामद कर लिया।

वर्जन-
पति को शक था कि उसकी पत्नी बंगलूरु में किसी अन्य व्यक्ति के साथ रह रही है और बेटी को लेकर जाने के बाद कभी वापस नहीं आएगी। इसलिए वह बेटी को लेकर जाने का विरोध कर रहा था और इसको लेकर हुए विवाद में उसने हत्या की। उसके पति को पत्नी के केवल बिजनौर की होने की जानकारी है और मनीषा के मोबाइल में लॉक लगा हुआ है। इसलिए उसके परिजनों के बारे में भी जानकारी नहीं मिल सकी है। -सूरज कुमार राय, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed