फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Husband fell asleep, wife got off the train

पति को लगी नींद, ट्रेन से उतकर पत्नी रफूचक्कर

Sun, 04 Jul 2021 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jul 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Husband fell asleep, wife got off the train
छह माह पहले लोनी में किया था प्रेम विवाह
विज्ञापन

गांव घूमाने के लिए पत्नी के साथ आ रहा था घर
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत (बागपत)। छह माह पूर्व प्रेम विवाह करने वाली नवविवाहिता रविवार सुबह पति को सोया छोड़ ट्रेन से उतर गई। इसके बाद उसने ई-रिक्शा चालक से फोन लेकर किसी को बुलाया और उसके साथ रफूचक्कर हो गई। पीड़ित युवक ने जीआपी थाने में शिकायत की है।

पीड़ित युवक शामली जिले के एक गांव का निवासी है। उसका परिवार गांव में ही रहता है। वह लोनी में एक फैक्टरी में काम करता है। उसने वहां छह माह पहले एक युवती से प्रेम विवाह किया था। युवती के परिजन शादी से नाराज थे। युवक अपनी पत्नी को गांव में घूमाने के लिए रविवार को दिल्ली-सहारनपुर पैसेंजर ट्रेन में सवार हुआ था। युवक को बागपत रेलवे स्टेशन के पास नींद आ गई। बड़ौत रेलवे स्टेशन पर नींद खुली तो पत्नी गायब थी। यात्रियों से मालूम हुआ कि उसकी पत्नी बड़का हाल्ट पर उतर गई। वहां पता चला कि पत्नी ने बड़का रेलवे हाल्ट के समीप खडे़ ई-रिक्शा चालक से फोन मिलवाया और इसी दौरान एक युवक के साथ चली गई। परेशान युवक ने इसके बाद जीआरपी थाने में शिकायत की। उधर, जिस नंबर पर युवक से उक्त युवती ने बात की थी, उसने खुद को गाजियाबाद निवासी बताया। युवती के संबंध में जानकारी लेने पर उसने फोन बंद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed