{"_id":"65ecb338e0f38bf27a01ab44","slug":"husband-dies-wife-and-two-children-injured-in-road-accident-baghpat-news-c-14-mrt1024-489160-2024-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: सड़क हादसे में पति की मौत, पत्नी व दो बच्चे घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: सड़क हादसे में पति की मौत, पत्नी व दो बच्चे घायल
Sun, 10 Mar 2024 12:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Sun, 10 Mar 2024 12:36 AM IST
विज्ञापन
अमीनगर सराय (बागपत)। बागपत-मेरठ नेशनल हाईवे पर सिंघावली अहीर पुलिया के पास कार की टक्कर से बाइक सवार पति की मौत हो गई। जबकि उसकी पत्नी और दो बच्चे घायल हो गए। जिनका बालैनी के निजी अस्पताल में उपचार कराया गया।
मेरठ के मोहिउद्दीनपुर का रहने वाला सतबीर (30) अपनी पत्नी मनीषा, बेटी सोनाक्षी और बेटे विहान के साथ सोनीपत में एक रिश्तेदारी में कार्यक्रम में शामिल होने गया था। बताया कि वहां से शनिवार की सुबह करीब चार बजे वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ बाइक पर सवार होकर वापस लौट रहा था। वह मेरठ बागपत नेशनल हाईवे पर सिंघावली अहीर पुलिया के पास पहुंचा तो सामने से आ रही एक कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक कार लेकर भाग गया।
उधर, राहगीरों ने घायल सतबीर और उसके परिवार को बालैनी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने सतबीर को मृत घोषित कर दिया। उधर सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों का उपचार कराया। इस मामले में सिंघावली अहीर थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।