Baghpat News: पत्नी गई मायके, पति ने उठा लिया खौफनाक कदम, जांच में जुटे पुलिस अधिकारी
Baghpat News : पत्नी मायके चली गई तो पति ने खौफनाक कदम उठा लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विस्तार
बागपत जनपद में रटौल क्षेत्र के खट्टा प्रहलादपुर गांव में एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर जान दे दी। पत्नी के मायके जाने से क्षुब्ध होकर मजदूर ने जान दी है। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
खट्टा प्रहलादपुर गांव का रहने वाला अनिल (45) का शव बुधवार को कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला। बताया गया कि मजदूर का परिवार में पिछले कुछ दिनों से घरेलू विवाद चल रहा था। जिसमें उसकी पत्नी अपने मायके चली गई थी। जिसके बाद अनिल अपने बच्चों के साथ घर में रह रहा था।
यह भी पढ़ें: UP: किसान आंदोलन का वेस्ट यूपी में असर, ट्रेन हुई रद्द, पुलिस प्रशासन अलर्ट, दिल्ली की सीमा पर नाकेबंदी जारी
बताया कि पत्नी के मायके जाने से अनिल काफी परेशान रहने लगा और उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस मामले में चांदीनगर थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक के परिवार वाले आत्महत्या करना बता रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें: UP: नरेश टिकैत बोले- किसानों का फैसला नहीं करा पाए तो जयंत को होगा नुकसान, 16 को देश में किसान लॉकडाउन