{"_id":"6283dc60aff3ef33530560b1","slug":"hurt-by-the-rumor-of-calling-the-boy-at-home-the-teenager-had-eaten-poison-baraut-news-mrt5889435192","type":"story","status":"publish","title_hn":"लड़के को घर पर बुलाने की अफवाह से आहत होकर किशोरी ने खाया था जहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लड़के को घर पर बुलाने की अफवाह से आहत होकर किशोरी ने खाया था जहर
विज्ञापन
मां की तहरीर पर अज्ञात में मुकदमा दर्ज, घर में घुसने वाले युवक को जेल भेजा
संवाद न्यूज एजेंसी
रमाला (बागपत)। थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी ने लड़के को घर पर बुलाने की अफवाह से आहत होकर विषाक्त पदार्थ खाकर आत्महत्या की कोशिश की थी। इस मामले में पुलिस ने मां की तहरीर पर अफवाह फैलाने वाले अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। उधर, किशोरी के घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास करने वाले आरोपी को भी न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
बता दें कि रविवार को रमाला थाना क्षेत्र के एक गांव में मुस्लिम वर्ग के युवक ने घर में घुसकर किशोरी के साथ दुष्कर्म की कोशिश की थी। शोर सुनकर आए ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया था। पीड़िता ने घटना की तहरीर थाने में दी थी। आरोप है कि पुलिस ने एक जनप्रतिनिधि के दबाव में आरोपी को थाने से छोड़ दिया था। इसके बाद किशोरी ने सोमवार को विषाक्त पदार्थ निगल लिया था। परिजनों ने गंभीर हालत में उसे मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया था। किशोरी की हालत गंभीर बनी हुई है। उधर, किशोरी की मां ने थाने में तहरीर दी है कि गांव में यह अफवाह फैल गई थी कि युवक को उसकी बेटी ने ही अपने घर पर बुलाया था। इससे आहत होकर बेटी ने विषाक्त पदार्थ खा लिया था।
एएसपी मनीष मिश्र का कहना है कि पुलिस ने किशोरी की मां की तहरीर पर अफवाह फैलाने वाले अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी पहचान करना शुरू कर दिया है। साथ ही किशोरी के घर पर घुसकर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास करने वाले आरोपी मलकपुर गांव निवासी नसीम को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। उधर, हिंदू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष अंकित बड़ौली ने बताया कि घटना की जानकारी उन्होंने मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी डाल दी है। अधिकारियों से मिलकर पीड़िता को न्याय दिलाया जाएगा।