{"_id":"64e8fa9bca77e713e601dc94","slug":"human-rights-commission-wrote-letter-to-dgp-after-investigation-baghpat-news-c-31-1-smrt1003-2311-2023-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: मानवाधिकार आयोग डीजीपी को लिखा जांच कर कार्रवाई का पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: मानवाधिकार आयोग डीजीपी को लिखा जांच कर कार्रवाई का पत्र
विज्ञापन
एएसपी द्वारा नगरपालिका चुनाव के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी के साथ गाली-गलौज का प्रकरण
बड़ौत। नगरपालिका चुनाव में मतदान के दौरान वीर स्मारक इंटर कॉलेज में बने मतदान केंद्र पर एएसपी ने अध्यक्ष पद के निर्दलीय प्रत्याशी के साथ गाली-गलौज की थी। पीड़ित ने मानवाधिकार आयोग में इसकी शिकायत की थी। जिसके बाद अब मानवाधिकार आयोग ने डीजीपी को जांच कर कार्रवाई के लिए पत्र लिखा है।
गत 11 मई को नगरपालिका चुनाव के मतदान के दौरान वीर स्मारक इंटर कॉलेज में एएसपी मनीष मिश्र ने अध्यक्ष पद के निर्दलीय प्रत्याशी जितेंद्र तोमर के साथ अभद्रता करते हुए गाली-गलौज की थी। जिसके बाद इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। इस मामले में जितेंद्र तोमर ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग में शिकायत की थी। आयोग ने डीजीपी लखनऊ को इस मामले में जांच कर कार्रवाई के लिए पत्र लिखा है। संवाद