{"_id":"5f3588208ebc3e3ca74d2c12","slug":"human-chain-will-not-be-made-on-independence-day-baghpat-news-mrt49608623","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वतंत्रता दिवस पर नही बनाई जाएगी मानव श्रंखला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वतंत्रता दिवस पर नही बनाई जाएगी मानव श्रंखला
विज्ञापन
शैक्षिक संस्थाओं में सरकार की गाइड लाइन का पालन करते हुए होंगे कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। कोरोना संक्रमण को देखते हुए इस बार स्वतंत्रता दिवस पर मानव शृंखला नहीं बनाई जाएगी। शिक्षण संस्थाओं में भी कोरोना महामारी के निर्देशों का पालन कराते हुए स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा। संस्थाएं छात्रों को ऑनलाइन माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास बताएंगे। राष्ट्रीय चेतना जागृत करने के लिए शहीदों के जीवन से प्रेरक प्रसंग को दोहराएंगे।
स्वतंत्रता दिवस पर 14 व 15 अगस्त को सरकारी एवं गैर सरकारी इमारतों व स्वतंत्रता संक्राम से जुड़ी ऐतिहासिक स्मारकों को रोशन किया जाएगा। लोगों को शासन की ओर से संचालित की गई कल्याणकारी योजनाओं के साथ ही शैक्षिक, सामाजिक व सांस्कृतिक गतिविधियों की विस्तृत जानकारी ऑनलाइन दी जाएगी। कोरोना महामारी को देखते हुए सभा आयोजित नहीं कराई जाएगी। ऑनलाइन कार्यक्रमों में कोरोना योद्धाओं चिकित्सकों, स्वास्थ कर्मियों को आमंत्रित किया जाएगा। सोशल मीडिया के माध्यम से प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर भारत बनाने के संदेश का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा। लोगों को देश की एकता, आपसी सद्भाव, भाईचारे पर बल दिया जाएगा। सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को राष्ट्रीय ध्वज के महत्व के बारे में बताया जाएगा।