फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   HT line to be vulnerable to woman's death

महिला हाईटेंशन लाइन की चपेट में आई, मौत 

Wed, 29 Jun 2016 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Wed, 29 Jun 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
HT line to be vulnerable to woman's death
विद्युत लाइन की चपेट में आकर झुलसा बच्चा। - फोटो : amar ujala
बागपत के चांदीनगर के डगरपुर गांव में खेत में टूटी पड़ी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। इसके अलावा मकान की छत से होकर गुजर रही विद्युत लाइन की चपेट में आकर एक बच्चा झुलस गया। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने विद्युत निगम के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन


डगरपुर गांव की राजो (50 वर्ष) पत्नी स्वराज सिंह मंगलवार सुबह करीब साढ़े दस बजे खेत में पशुओं का चारा लेने के लिए गई थी। एक खेत में पहले से ही हाईटेंशन लाइन टूटी हुई थी। महिला को लाइन दिखाई नहीं दी और वह उसकी चपेट में आ गई। इससे वह बुरी तरह से झुलस गई। पता चलते ही परिजन उसे गांव के निजी चिकित्सक के पास लेकर पहुंचे, जहां पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

 

इससे परिवार में कोहराम मच गया। गांव के लोगों का कहना है कि हाईटेंशन लाइन जर्जर हो रही है। कई बार शिकायत करने के बावजूद लाइन नहीं बदली जा रही है। इसी कारण यह हादसा हुआ है।  इसके अलावा रटौल गांव निवासी मुस्तकीम का बेटा चांद (8) मंगलवार सुबह अपनी छत पर खेल रहा था। इस दौरान वह छत से होकर गुजर रही विद्युत लाइन की चपेट में आ गया, जिससे बुरी तरह से झुलस गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

उसके चिल्लाने की आवास सुनकर मौके पर काफी लोग इकट्ठे हो गए। उन्होंने बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया। परिजनों का कहना है कि उन्होंने कई बार ऊर्जा निगम के अफसरों से विद्युत लाइन को छत से हटाने के लिए कहा, लेकिन उनकी कोई सुनने को तैयार नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed