फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Hrithik and Sunny won the race

दौड़ में ऋतिक और सन्नी ने बाजी मारी

Sun, 17 Apr 2022 10:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Apr 2022 10:24 PM IST
विज्ञापन
Hrithik and Sunny won the race
दोघट के इंटर कालेज में फीता काटकर खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंम करते राज्यमंत्री केपी मलिक - फोटो : BAGHPAT
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दोघट। गांधी स्मारक इंटर कॉलेज के मैदान में रविवार को पंवार दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 1500 मीटर की दौड़ में शामली के ऋतिक तोमर और आठ सौ मीटर में सन्नी काकड़ा ने बाजी मारी।
प्रतियोगिता का उद्घाटन पर्यावरण एवं वन राज्य मंत्री केपी मलिक ने किया। उन्होंने प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने खिलाड़ियों को खेल भावना से भाग लेने का आह्वान किया। इसके बाद हुई 1500 मीटर की दौड़ में ऋतिक शामली प्रथम, अभिषेक शामली द्वितीय, आकाश छुर्र तृतीय स्थान पर रहा। 800 मीटर दौड़ में सन्नी काकड़ा प्रथम, अनंत खेकड़ा द्वितीय और विजय खेकड़ा तृतीय स्थान पर रहा। 200 मीटर की दौड़ में सागर प्रथम, अमन काठा द्वितीय, आदित्य दिल्ली तृतीय स्थान पर रहा। रिले दौड़ में शुभम किनौनी कि टीम प्रथम, चितवन गांगनौली द्वितीय, अंकित टीकरी की टीम तृतीय स्थान पर रही। पूर्व प्रधानाचार्य वीरेंद्र पंवार ने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। इस मौके पर रोहित पंवार, सोनू, कमल पंवार मौजूद रहे।
विज्ञापन

वॉलीबाल खिलाड़ी खुशी का स्वागत
फोटो संख्या 7
बड़ौत। रुद्रपुर में हुई नेशनल वॉलीबाल प्रतियोगिता में यूपी की टीम का आठवां स्थान रहा। इस टीम में शामिल आदर्श नंगला की खिलाड़ी खुशी मान का रविवार को नगर की छपरौली चुंगी पर स्वागत हुआ। समारोह का शुभारंभ रालोद नेता संजीव मान, अरुण तोमर बोबी ने संयुक्त रूप से किया। कोच भूपेंद्र मान ने बताया कि आदर्श नंगला की रहने वाली खुशी मान यूपी की वॉलीवाल टीम में चयन हुआ था। वह 11 अप्रैल से 16 अप्रैल तक रूद्रपुर में हुई यूथ नेशनल प्रतियोगिता में यूपी की टीम में खेली। इस प्रतियोगिता में यूपी की टीम का आठवां स्थान रहा। इस दौरान रवि, रविन्द्र, वंशिका, सुरेंद्र मान व बालेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed