फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   How will the war fight against Corona, 393 doctors and para medical staff less

कोरोना से कैसे लड़ेंगे जंग, 393 चिकित्सक व पैरा मेडिकल स्टाफ कम

Sun, 26 Dec 2021 11:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
How will the war fight against Corona, 393 doctors and para medical staff less
बागपत। कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए स्वास्थ्य सेवाएं कुछ बेहतर जरूर की गई है। मगर, जब तक चिकित्सक और पैरा मेडिकल स्टाफ ही नहीं होगा तो सेवाएं बढ़ाने का कोई फायदा ही नहीं है। हालात यह है कि जिले में स्वास्थ्य विभाग में चिकित्सकों व पैरा मेडिकल स्टाफ के 393 पद खाली है। इनमें कुछ पदों को भरने के लिए कई बार सूचना महानिदेशक को भेजी गई है, लेकिन इंतजार ही सबब बना हुआ है।
विज्ञापन

कोरोना काल में सर्वे से लेकर घर-घर जाकर जांच करने की जिम्मेदारी परिवार कल्याण के तहत कार्य करने वाले स्वास्थ्य कर्मियों ने निभाई थी। वर्तमान में इस विभाग के सबसे ज्यादा बुरे हालात है। परिवार कल्याण के तहत यहां 379 पद स्वीकृत है। इनमें से केवल 133 पद ही भरे हुए है, जबकि 246 पद खाली पड़े है। इस तरह ही पैरा मेडिकल स्टाफ की स्थिति है। स्वीकृत 453 पदों में से 318 भरे हुए है, जबकि 135 पद खाली पड़े है। चिकित्सकों की स्थिति कुछ ठीक है, लेकिन उनमें संतुलन बिगड़ा हुआ है। लेवल 1, 3 व 4 के पद खाली पड़े है और लेवल 2 के 14 चिकित्सकों की नियुक्ति अधिक है। चिकित्सकों के स्वीकृत 129 पदों में 117 भरे है जबकि 12 पद खाली है।
विज्ञापन

कोरोना काल में दौड़ना पड़ा था दिल्ली, मेरठ व हरियाणा
चिकित्सक से लेकर पैरा मेडिकल स्टाफ तक की कमी के कारण स्वास्थ्य सेवाएं काफी प्रभावित होती है। दूसरी लहर में कोरोना संक्रमण बढ़ने पर हालात यह थे कि मरीजों को दिल्ली, मेरठ व हरियाणा लेकर दौड़ना पड़ा था। इसके बावजूद भी अभी तक स्टाफ की बढ़ोतरी नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग में पदों की स्थिति
पदनाम स्वीकृत रिक्त
चिकित्सक 129 12
नर्सिंग स्टाफ 26 20
फार्मासिस्ट 51 2
लैब टेक्नीशियन 12 6
एक्स रे टेक्नीशियन 8 6
लैब असिस्टेंट 14 11
संविदा पैरा मेडिकल 326 83
एएनएम 221 118
एलएचवी 33 15
बेसिक हेल्थ वर्कर 66 63
हेल्थ सुपरवाइजर 45 36
स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी 6 6
सहायक शोध अधिकारी 8 8
विभाग में खाली पदों की पूरी जानकारी महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं को भेजी गई है। चिकित्सक जितने हटाए जाते है, उतने आते नहीं है तो अन्य पदों पर अभी संविदा के तहत भर्ती होती है। किसी जगह स्टाफ की समस्या है तो उसको दूर किया जा रहा है। - डा. दिनेश कुमार, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed