फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   ... how to get tickets, window opens late

...साहब कैसे ले टिकट, देरी से खुलती है खिड़की

Mon, 22 Aug 2022 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Aug 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
... how to get tickets, window opens late
बड़ौत रेलवे स्टेशन पर बंद पड़ी टिकट खिड़की - फोटो : BARAUT
बड़ौत। नगर के रेलवे स्टेशन पर देरी से टिकट खिड़की खुलने के कारण यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। टिकट न मिलने पर अधिकांश यात्री बिना टिकट ही ट्रेन में सवार हो जाते हैं और चेकिंग के दौरान बेटिकट पकड़े जाते है। कुछ माह पूर्व बागपत सांसद को यात्रियों ने ट्रेन के सफर के दौरान इस समस्या से अवगत कराया था।
विज्ञापन

रेलवे के अनुसार इस समय दिल्ली-सहारनपुर रेलवे मार्ग पर अप-डाउन 26 ट्रेनें संचालित हैं। प्रतिदिन इस रेलवे स्टेशन से हजारों यात्री दिल्ली, गाजियाबाद, लोनी, शहादरा, शामली, सहारनपुर, हरिद्वार सहित अन्य जगहों पर जाने के लिए आवागमन करते हैं। लेकिन इस समय यात्रियों के सामने सबसे बड़ी समस्या रेलवे स्टेशन पर टिकट खिड़की देरी से खुलने की है। यात्री टिकट लेने के लिए लाइन में लग जाते हैं, लेकिन अक्सर ट्रेन के आने से 10 से 15 मिनट पहले ही टिकट खिड़की खुलती है। ऐसे में कुछ यात्री बिना टिकट के ही रह जाते हैं और चेकिंग के दौरान पकड़े जाते हैं।
विज्ञापन

ये बोले यात्री--------
- बरवाला गांव के यात्री सचिन का कहना है कि शाहदरा में प्राइवेट नौकरी करता हूं, इस रूट से रोजाना ड्यूटी पर पहुंचता हूं, लेकिन अधिकतर टिकट खिड़की तब खुलती है, जब ट्रेन आने में 10-15 मिनट रह जातीं हैं, कई बार तो बिना टिकट की सफर करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- नगर निवासी यात्री आकाश ने बताया कि देरी से टिकट खिड़की खुलने से यात्रियों को दिक्कतें हो रही हैं। इस समस्या को सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह को भी अवगत कराया जा चुका है, सांसद ने रेलवे अधिकारियों से बातचीत भी की थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

ये बोले स्टेशन अधीक्षक-----
बड़ौत। रेलवे स्टेशन पर तैनात स्टेशन अधीक्षक सुधीर शर्मा ने बताया कि नियमित रूप से टिकट खिड़की खुलती है। ऐसी कोई बात नहीं है, अब ट्रेनों की संख्या इस रूट पर बढ़ गई है, इसलिए ज्यादातर समय टिकट खिड़की खुली रहती है, फिर भी ऐसा है तो कर्मचारियों को सख्ती से निर्देशित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed