फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   How is the security in the court in Baghpat a accused came to the court to surrender but ran away

UP: कचहरी में कैसी सुरक्षा? कोर्ट में सरेंडर करने आया आरोपी, फिर पुलिस के सामने ही भाग गया

Tue, 12 Jul 2022 09:15 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Tue, 12 Jul 2022 09:15 PM IST
सार

एक आरोपी मंगलवार को अदालत में सरेंडर करने आया और फिर वहां से भाग गया। इससे कचहरी की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।

विज्ञापन
How is the security in the court in Baghpat a accused came to the court to surrender but ran away
बागपत पुलिस - फोटो : amar ujala

विस्तार

गैर जमानती वारंट जारी होने पर कोर्ट में सरेंडर करने के बाद आरोपी सचिन के फरार होने से कचहरी की सुरक्षा पर सवाल उठने लगे हैं। कचहरी के मुख्य द्वार पर तैनात दस से ज्यादा पुलिस कर्मी आराम से बैठे रहे और आरोपी वहां से निकलकर भाग गया। इस तरह से पुलिसकर्मियों की कार्यप्रणाली की पोल भी खुलकर सामने आ गई है।  

विज्ञापन


कचहरी में रोजाना बागपत जिला कारागार, दिल्ली की तिहाड़ जेल के अलावा दूसरे राज्यों की जेलों से बंदियों को पेशी पर लाया जाता है। उनमें कई बड़े अपराधी भी शामिल हैं। उधर, कचहरी की कड़ी सुरक्षा के लिए अकेले मुख्य द्वार पर दस से अधिक पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई हुई है। जिससे वहां कोई अप्रिय घटना नहीं हो सके और कोई संदिग्ध दिखाई देने पर उसे तुरंत पकड़ा जा सके। लेकिन मंगलवार को एससी-एसटी एक्ट अदालत में आत्मसमर्पण करने के बाद आरोपी सचिन आसानी से भाग निकला और मुख्य द्वार पर भी पुलिस कर्मी आराम से बैठे रहे। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Saharanpur: असलम का शव देख बेकाबू हुई भीड़, घायल युवकों को पकड़कर पीटा, देखें भीषण हादसे की तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


जब अदालत की तरफ से पुलिस कर्मी शोर मचाता हुआ आया तो मुख्य द्वार पर बैठे पुलिस कर्मी हरकत में आए, लेकिन तब तक आरोपी भाग गया था। इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने सड़क पर भी चेकिंग अभियान चलाया। लेकिन आरोपी हत्थे नहीं चढ़ सका। सीओ देवेंद्र कुमार शर्मा का कहना है कि वहां सुरक्षा व्यवस्था की जांच कराई जाएगी कि आखिर वहां से आरोपी कैसे भाग निकला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed