फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   How Eid will be consumed, the flowers of hope wither away

कैसे मनेगी ईद, मुरझा गए उम्मीदों के फूल

Wed, 20 May 2020 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
How Eid will be consumed, the flowers of hope wither away
बागपत। फूलों की खेती से पहचान बनाने वाले बरनावा गांव के किसानों के सामने संकट खड़ा हो गया है। लॉकडाउन के कारण पांच सौ बीघा जमीन पर गेंदा फूल की खेती उजाड़ने को किसान खुद मजबूर हैं। बाजार में मांग नहीं होने के कारण फूल की सप्लाई नहीं हो सकी है। इस कारण फूल की खेती करने वाले किसानों को घाटा हुआ है। किसानों ने कहा अब उनकी ईद कैसे मनेगी।
विज्ञापन

बरनावा गांव में करीब पांच सौ बीघा के रकबे पर गेंदा फूल की खेती होती है। शादी विवाह के सीजन में यहां से फूल की सप्लाई मेरठ और दिल्ली मंडी में की जाती है। वहां से देशभर में खुशबू और खुशी फैलती है। किसानों ने इस बार भी उम्मीद से फूल लगाए, लेकिन लॉकडाउन के कारण जोर का झटका लगा है। किसान सलीम सलमानी बताते हैं कि गांव में करीब पांच सौ बीघा में फूल की खेती होती है, लेकिन इस बार फूल खेत में मुरझा रहे हैं। कुछ किसानों ने फूलों के खेत जोत दिए हैं। मेरठ और दिल्ली के बाजार में फूल की मांग नहीं है। इस कारण किसी भी भाव फूल नहीं बिक रहा है। किसान असलम ने सबसे ज्यादा 50 बीघा में फूल की फसल लगाई, लेकिन कहीं सप्लाई नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

इसलिए नाउम्मीद हो गए किसान
बागपत। लॉकडाउन - चार में नया नियम आया है कि शादी विवाह में 20 से ज्यादा लोग एकत्र नहीं होंगे। ऐसे में फूलों की खपत भी कम होगी। साथ ही बारात घर या विवाह स्थल भी नहीं सजाए जाएंगे। इस कारण फूल की खेती करने वाले किसानों को सीधे तौर पर आर्थिक नुकसान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

धान और ज्वार की तैयारी कर रहे हैं किसान
बागपत। क्षेत्र के किसानों ने फूलों के खेत उजाड़ने शुरू कर दिए हैं। ऐसे में अब धान और ज्वार की बुवाई की तैयारी की जा रही है।
ईद का त्योहार रहेगा फीका
बागपत। किसान सलीम सलमानी ने कहा लोकडाउन में फूल की मांग नहीं होने के कारण किसान और मजदूर दोनों को आर्थिक नुकसान हुआ है। इस कारण दोनों वर्ग के लोगों का ईद का त्योहार फीका रहेगा। बरनावा में मुस्लिम किसान ही फूलों की खेती करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed