{"_id":"664d2d3c1c72bb9b7d08a4c4","slug":"house-fell-due-to-firecrackers-cracks-in-five-houses-baghpat-news-c-28-1-bag1001-113272-2024-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: पटाखों के विस्फोट से मकान गिरा, पांच मकानों में दरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: पटाखों के विस्फोट से मकान गिरा, पांच मकानों में दरार
Wed, 22 May 2024 04:54 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Wed, 22 May 2024 04:54 AM IST
विज्ञापन
बागपत/अग्रवाल मंडी टटीरी। मीतली गांव में शिव चौक के पास रोजुद्दीन के मकान में रखे पटाखों में मंगलवार दोपहर को शॉर्ट सर्किट से आग लगने से विस्फोट हो गया। जिससे उसका मकान गिर गया और आसपास के पांच मकानों में दरार आ गई। वहां उपले व अन्य सामान में आग भी लग गई। अग्निशमन विभाग की टीम और ग्रामीणों ने करीब डेढ़ घंटे बाद आग पर काबू पाया।
मीतली गांव का रोजुद्दीन शादियों में आतिशबाजी करता है। मंगलवार को वह घर पर ताला लगाकर परिवार के साथ लोनी में एक शादी समारोह में शामिल होने गया था। उसके घर में पटाखों की बड़ी खेप रखी थी, जिनमें दोपहर करीब साढ़े 12 बजे शार्ट सर्किट से आग लग गई। जिससे धमाका हो गया और रोजुद्दीन का मकान गिर गया। उसके आसपास सुरेश, विनोद, नरेंद्र, धीरज समेत पांच लोगों के मकानों में दरार आ गई।
धमाके की आवाज सुनकर दहशत में आए ग्रामीण घरों से बाहर निकले। जहां रोजुद्दीन के मकान में सामान में लगी आग को पानी डालकर बुझाने में जुट गए। उधर जलते हुए पटाखे गिरने से सूबेदीन समेत कई ग्रामीणों के छतों पर रखे उपलों और लकड़ियों में आग लग गई। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। इसके बाद एसपी अर्पित विजयवर्गीय समेत अन्य अधिकारियों ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। उनके अनुसार रोजुद्दीन के खिलाफ अवैध रूप से विस्फोटक सामग्री रखने का पुलिस की तरफ से मुकदमा दर्ज किया गया है।
- ग्रामीणों ने हिम्मत दिखा बुझाई सिलिंडर में लगी आग
धमाके के बाद रोजुद्दीन के मकान पर पहुंचे ग्रामीणों ने गैस सिलिंडर में आग लगी देखी। ग्रामीण संजय ने बताया कि गैस सिलिंडर में लगी आग पानी डालकर बुझाई गई। जिसके बाद गैस सिलिंडर को काफी दूर रख दिया।