फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   House collapsed in Chhaprauli, car buried and three injured

Baghpat News: छपरौली में भरभरा कर गिरा मकान, कार दबी और तीन घायल

Thu, 18 May 2023 07:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 18 May 2023 07:44 PM IST
विज्ञापन
House collapsed in Chhaprauli, car buried and three injured
फोटो 16
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
छपरौली। कस्बे की पट्टी चौधरान में बृहस्पतिवार को एक मकान भरभराकर गिर गया, जिसमें दबने से तीन युवक घायल हो गए। वहीं एक कार क्षतिग्रस्त हो गई। घायलों का निजी चिकित्सक के यहां उपचार कराया गया।

कस्बे की पट्टी चौधरान में रहने वाले योगेंद्र ने बताया कि तीन महीने पहले उसने मकान का निर्माण कराया था। इसकी छत पर थोड़े दिन पहले ही मिट्टी डाली गई थी। बताया कि मकान की बीम टूटने छत भरभराकर गिर गई। इसकी चपेट में आने से परिवार के अभी, विशु और पिंकू घायल हो गए। उधर, मकान की छत गिरने से एक कार भी दबने से क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि परिवार के अन्य सदस्य और पशु भी बाहर थे, जिससे बड़ा हादसा टल गया। उधर, मकान मालिक योगेंद्र ने राजमिस्त्री पर निर्माण में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। इस मामले में थाना प्रभारी रवि रतन सिंह का कहना है कि तहरीर मिलने पर जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed