फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   House collapsed due to rain in Dhikoli, four injured after being buried under debris

Baghpat News: ढिकौली में बारिश से गिरा मकान, मलबे में दबने से चार घायल

Tue, 02 Sep 2025 01:59 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Sep 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
House collapsed due to rain in Dhikoli, four injured after being buried under debris
-जिले में रोजाना हो रही बारिश के कारण बढ़ रही परेशानी
विज्ञापन

फोटो दस ए और बी
संवाद न्यूज एजेंसी
रटौल। ढिकौली गांव में बारिश से रविवार देर रात रामपाल का मकान भरभराकर गिर गया। मलबे के नीचे दबने से रामपाल, उसकी पत्नी, बेटी समेत चार घायल हो गए, जिनका निजी अस्पताल में उपचार कराया गया। यहां से महिला को दिल्ली रेफर कर दिया गया।

ढिकौली गांव निवासी रामपाल रविवार रात अपने मकान में सोया हुआ था। देर रात बारिश के चलते मकान की छत से मलबा गिरने लगा। थोड़ी ही देर बाद मकान भरभराकर गिर गया। मलबे के नीचे रामपाल, उसकी पत्नी राधा, बेटी शिवानी, अंशी दब गए। पड़ोसियों ने किसी तरह मलबा हटाकर चारों को बाहर निकाला। उधर, घायल राधा का दिल्ली के अस्पताल में उपचार चल रहा है। वहीं अन्य को घर भेज दिया गया। लोगों ने बताया कि मलबे के नीचे दबने से पचास हजार रुपये से अधिक का सामान क्षतिग्रस्त हो गया। उन्होंने नुकसान का मुआवजा दिलाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed