{"_id":"593705e54f1c1b801c9c8be7","slug":"hot-weather-men-get-upset","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम के गरम मिजाज से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम के गरम मिजाज से लोग परेशान
अमर उजाला / ब्यूरो/ बागपत
Updated Wed, 07 Jun 2017 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत । मौसम के गरम मिजाज ने लोगों को परेशान किया। लू के थपेड़ों ने झुलसाया। सड़कों पर वाहनों की संख्या कम रही और बाजार भी सूने दिखे। मौसम विज्ञान विभाग का कहना है कि अगले दो दिन में बारिश की संभावना है। धूल भरी आंधी भी चल सकती है। मंगलवार सुबह से ही मौसम के गरम मिजाज ने लोगों के लिए मुसीबत खड़ी करनी शुरू कर दी थी। धूल भरी हवाएं चलीं।
मंगलवार को दोपहर में लू के थपेड़ों के कारण सड़कों पर दुपहिया वाहनों की संख्या कम रही। पारा 45 डिग्री के आसपास रहा। एक तरफ गरम मौसम और दूसरी तरफ बिजली कटौती के कारण लोगों का जीना मुहाल हो गया। दोपहर के समय लोग बेहद परेशान नजर आए। शहर के बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा।
कृषि विभाग में कार्यरत महेश खोखर के अनुसार मंगलवार को पारा 45 डिग्री के आसपास रहा। अगले दो दिन में आंधी और बारिश की संभावना है। करीब 18 मिमी बारिश हो सकती है, इससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। उधर, अधिक गर्मी के कारण अस्पतालों में मरीजों की संख्या भी बढ़ने लगी है। डायरिया और डिहाइड्रेशन के मरीज अधिक संख्या में ओपीडी तक पहुंचे।