{"_id":"5f04b1e78ebc3eb3d477beea","slug":"honored-the-meritorious-of-board-examination-baghpat-news-mrt4899984136","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड परीक्षा के मेधावियों को सम्मानित किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड परीक्षा के मेधावियों को सम्मानित किया
विज्ञापन

छपरौली। बौढ़ा गांव में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट की परीक्षा में गांव में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली छात्रा स्वाति व अन्य मेधावियों को पुरस्कार एवं ट्राफी प्रदान कर सम्मानित किया।
बौढ़ा की स्वाति ने यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट की परीक्षा में गांव में सर्वाधिक अंक प्राप्त कर गांव का नाम रोशन किया। मंगलवार को गांव में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें ग्रामीणों ने छात्रों को ट्राफी प्रदान कर उसके उज्ज्वल भविष्य के लिए कामना की। कार्यक्रम में दसवीं के मेधावी छात्र उदय, निशांत, गौरव को भी सम्मानित किया। इसके अलावा गांव के चिराग तोमर ने नवोदय विद्यालय एवं विद्या ज्ञान विद्यालय की परीक्षा पास का गांव का नाम रोशन किया है। ग्रामीणों ने उसे भी ट्राफी प्रदान कर सम्मानित किया। इस मौके पर मॉडर्न एजूकेशन एकेडमी के डायरेक्टर मोहन कुमार, प्रधानाचार्य राजेश रूहेला, ग्रामीण पीतम सिंह, सत्यवान, अमित सिंह, प्रदीप रूहेला, विपिन कुमार, अमित रावत मौजूद रहे।