फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Honorarium not received, refusal to make mid-day meal

Baghpat News: नहीं मिला मानदेय, मिड-डे मील बनाने से इन्कार

Wed, 19 Apr 2023 11:33 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Wed, 19 Apr 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
Honorarium not received, refusal to make mid-day meal
बागपत। प्राथमिक विद्यालयों में मिड-डे मील बनाने वाली रसोइयाें ने मई और जून माह का मानदेय नहीं मिलने पर प्रदर्शन किया। मानदेय नहीं मिलने पर मई माह में मिड-डे मील बनाने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालयों में मिड-डे मील बनाने वाली कई रसोइया बुधवार को कलक्ट्रेट पहुंचीं। रसोइया अमिता ने बताया कि उन्हें पूरे साल में दस महीने का मानदेय दिया जाता है, जबकि मई और जून माह में स्कूल बंद होने की बात कहकर मानदेय नहीं दिया जाता।
विज्ञापन

सभी विद्यालय 20 मई तक संचालित किए जाते हैं और उन्हें मिड-डे मील बनाना पड़ता है। इसके बाद भी उन्हें मानदेय नहीं दिया जाता। उन्होंने मानदेय नहीं मिलने पर मई माह में काम नहीं करने की चेतावनी दी। उन्होंने डीएम से मई और जून माह का मानदेय दिलाने की मांग की। मांग करने वालों में शशि देवी, अनीता, ममता, सुमन, कुसुम, रेखा मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed