फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Home guard had adopted children, close friend suspected of murdering the girl

Baghpat News: होमगार्ड ने गोद लिए थे बच्चे, करीबी पर बच्ची की हत्या का शक

Thu, 06 Jun 2024 02:10 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Thu, 06 Jun 2024 02:10 AM IST
विज्ञापन
Home guard had adopted children, close friend suspected of murdering the girl
बागपत, बिनौली। होमगार्ड अख्तर व उसकी पत्नी मोहसीना ने बच्चे नहीं होने पर रिश्तेदारों से बेटा व बेटी दोनों को काफी साल पहले गोद लिया था। दोनों उन बच्चों को काफी प्यार से पाल रहे थे, मगर अब बच्ची की हत्या कर दी गई। उसकी हत्या का शक करीबी पर जताया जा रहा है, जिसमें कुछ अहम सुराग भी पुलिस के हाथ लगने की बात बताई जा रही है।
विज्ञापन

होमगार्ड अख्तर अली ने बताया कि उनको शादी के कई साल बाद तक भी बच्चे नहीं हुए तो उन्होंने बच्चे गोद लेने का फैसला लिया। परिजनों के अनुसार करीब साढ़े चौदह साल पहले अमीनगर सराय के रिश्तेदार से बेटे सानिब को गोद लिया जबकि बेटी सिदरा को साढ़े छह साल पहले बड़ागांव में रिश्तेदार से गोद लिया। जब दोनों को गोद लिया था तो उनकी उम्र करीब छह-छह महीने थी। अब बेटा सानिब कक्षा 8 में पढ़ता है और बेटी सिदरा गांव के एक प्राइवेट स्कूल में कक्षा दो में पढ़ती थी। अख्तर व उसकी पत्नी मोहसीना अपने बेटे-बेटी की हर जरूरत का ध्यान रखती थी। मगर बेटी सिदरा की गला घोंटकर हत्या कर दी गई।
विज्ञापन

- सीसीटीवी फुटेज से मिले सुराग, करीबी ने की हत्या
एएसपी एनपी सिंह ने बताया कि पुलिस ने बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी और उसके बाद मस्जिद में जाकर फुटेज देखी गई। मस्जिद के कैमरे बंद मिले तो बाजार के कैमरों से काफी अहम सुराग मिले हैं। पुलिस के अनुसार सिदरा के मस्जिद में जाने को लेकर भी संशय पैदा हो गया है, क्योंकि उसका भाई व एक बच्ची उसके मस्जिद में आकर वापस जाने की बात कह रहे हैं। जबकि अन्य कई बच्चे उसके मस्जिद में नहीं आने की बात बता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस पहले यह भी मान रही थी कि बच्ची के साथ कोई गलत कार्य करके तो हत्या नहीं की गई। मगर जांच के बाद साफ हो गया कि उसकी केवल गला दबाकर हत्या की गई है। यह भी माना जा रहा है कि सिदरा की हत्या किसी अन्य जगह करके शव वहां फेंका गया हो। क्योंकि जिस मकान के आगे शव मिला है, वह परिवार दो दिन से बाहर गया हुआ है।

- पुलिस मतगणना में लगी रही, बच्ची का पता चलने पर दौड़ी
होगार्ड की बेटी के लापता होने की जानकारी पुलिस को लगी, तब अधिकतर पुलिस कर्मी खेकड़ा में मतगणना केंद्र पर ड्यूटी कर रहे थे। बिनौली इंस्पेक्टर एमपी सिंह भी वहीं मौजूद थे। मगर जब बच्ची के लापता होने का पता लगा तो अधिकारियों ने इंस्पेक्टर को बिनौली भेजा और उसके बाद छानबीन शुरू की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed