{"_id":"62c872280a7b2826611519c0","slug":"home-based-education-will-start-for-disabled-children-baghpat-news-mrt596217739","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिव्यांग बच्चों के लिए शुरू होगी होम बेस्ड एजूकेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिव्यांग बच्चों के लिए शुरू होगी होम बेस्ड एजूकेशन
विज्ञापन

बागपत। गंभीर रूप से दिव्यांग बच्चों को होम बेस्ड एजूकेशन के अंतर्गत शिक्षण कराया जाएगा। स्पेशल एजूकेटर्स और फिजियोथेरेपिस्ट दिव्यांग बच्चों को घर जाकर शिक्षण कराएंगे। योजना के अंतर्गत एक बच्चे की स्टेशनरी व अन्य उपकरणों के लिए 3500 रुपये खर्च किए जाएंगे। जिले में गंभीर रूप से दिव्यांग 70 बच्चों का चयन किया गया गया है।
होम बेस्ड एजूकेशन के लिए शिक्षण सामग्री व अन्य उपकरण जेम पोर्टल के माध्यम से खरीदे जाएंगे। इसके लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी की अध्यक्षता में चार सदस्यीय कमेटी का गठन किया जाएगा। कमेटी में बेसिक शिक्षाधिकारी अध्यक्ष, सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी, समेकित शिक्षा के जिला समन्वयक और ईएमआईएस के जिला समन्वयक सदस्य होंगे। बच्चों को शिक्षण सामग्री उपलब्ध कराने से पूर्व बच्चों का समर्थ मोबाइल एप्लीकेशन पर रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। स्पेशल एजूकेटर्स दिव्यांग बच्चों की स्टेशनरी के रख-रखाव का रजिस्टर तैयार करेंगे। राज्य परियोजना निदेशक विजय किरण आनंद ने 30 अगस्त तक बच्चों को शिक्षण सामग्री उपलब्ध कराने के निर्देश दिए है।