फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Holika Dahan, the confusion remains

होलिका दहन को लेकर असमंजस की स्थिति बरकरार

Tue, 22 Mar 2016 01:54 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत Updated Tue, 22 Mar 2016 01:54 AM IST
विज्ञापन
बागपत । होलिका दहन को लेकर लोगों में असमंजस की स्थिति बनी है। पंडितों के अनुसार होलिका पूजन तो मंगलवार को ही होगा, लेकिन होलिका दहन बुधवार को सुबह साढ़े 4 बजे अथवा शाम को साढ़े छह बजे के बाद होगा। दुल्हैंडी 24 मार्च को ही होगी। 
विज्ञापन


होली का त्यौहार कई क्षेत्रों में 22 को होलिका दहन की तैयारी की जा रही है तो कुछ इलाकों में 23 को होली दहन होगा। होलिका पूजन को लेेकर लोगों में भारी असमंजस की स्थिति है।
विज्ञापन


ठाकुरद्वारा मंदिर के पुजारी पंडित कृष्णानंद शास्त्री का कहना है कि फाल्गुन शुक्ल पूर्णिमा को होलिका दहन होता है। इस वर्ष पूर्णिमा फाल्गुन शुक्ल पक्ष मंगलवार को दिन में 2 बजकर 29 मिनट से शुरू हो रही है और बुधवार 23 मार्च को पूर्णिमा दिन में 4.08 बजे पर समाप्त हो रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 मंगलवार 22 मार्च को ही प्रदोष काल में पूर्णिमा मिल रही है, लेकिन इस दिन भद्रा भी घटयादि दिन 2.29 बजे से घटयादि 3.19 बजे तक है। भद्रा समाप्ति रात्रि 3.19 बजे के बाद हो रही है। इसलिए होलिका दहन का शुद्ध समय भी यही मिल रहा है। 


हालांकि हिंदू मान्यता के अनुसार सूर्योदय के समय जो तिथि होती है, पूरे दिन वही मानी जाती है। इसलिए बुधवार की शाम 6.30 बजे से 8.53 बजे तक का समय भी होलिका दहन किया जा सकता है। बृहस्पतिवार को होली बसंतोत्सव यानी दुल्हैंडी मनाई जाएगी, लेकिन होलिका पूजन का समय 22 मार्च मंगलवार को सुबह 7 बजे से दोपहर 2.29 बजे तक का ही है। होलिका पूजन मंगलवार को ही होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed