फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Holi fever gripped people, gulal was blown away

Baghpat News: लोगों पर चढ़ा होली का खुमार, जमकर उड़ा गुलाल

Wed, 27 Mar 2024 03:52 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Mar 2024 03:52 AM IST
विज्ञापन
Holi fever gripped people, gulal was blown away
बागपत/बड़ौत/खेकड़ा। जिले में सोमवार को रंगों का त्योहार हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। होली के गीतों और ढोल की थाप पर लोगों ने जमकर नृत्य किया। लोगों ने एक- दूसरे को रंगा लगाया और गले लगकर त्योहार की बधाई दी।
विज्ञापन

नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में होली का पर्व धूमधाम से मनाया गया। सोमवार को सुबह से ही लोगों पर होली का रंग चढ़ना शुरू हो गया था। बच्चे सुबह सवेरे पिचकारी व रंग लेकर घरों से बाहर निकले और एक दूसरे पर रंग डालकर होली का त्योहार मनाया। छोटे बच्चों व महिलाओं से लेकर बड़े-बुजुर्ग तक रंगों में सराबोर नजर आए। लोगों एक-दूसरे को गुलाल लगाकर गले मिले और त्योहार की बधाई दी। घरों में अलग-अलग तरह के पकवान बनाए गए।
विज्ञापन

मुख्य चौराहों पर तैनात रही पुलिस
बागपत। होली का त्योहार शांतिपूर्ण मनाने के लिए जिले के नगर के अलावा ग्रामीण क्षेत्र में पुलिस कर्मी गश्त करते रहे। नगर के मुख्य चौराहों से लेकर संवेदनशील स्थानों पर पुलिस तैनात रही। हाईवे पर दिनभर पुलिस की गाडी घूमती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीजे की धुनों पर झूमे लोग, बच्चों ने बरसाए गुब्बारे
रमाला। गांवाें में सुबह से होली का हुड़दंग शुरू हो गया। लोग रंग-गुलाल से सराबोर दिखाई दिए। जगह-जगह डीजे पर लोगों ने नृत्य किया और रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। युवाओं की टोलियां गली-मोहल्ले में घूमती रहीं और बच्चों ने छत से आने-जाने वालों पर रंग और पानी के गुब्बारे बरसाए। कंडेरा, जिवानी, जिवाना, बराल, किरठल, रमाला, कासिमपुर खेड़ी गांवों में लोगों ने हर्ष और उल्लास के साथ त्योहार मनाया।
होली पर लहचौड़ा में मनाई हुक्का पार्टी
रटौल। होली के त्योहार पर लहचौड़ा गांव में खेतों में हुक्का पार्टी मनाई गई। गांव के युवाओं ने कीचड़ और जेसीबी पर बैठकर हुक्का पार्टी मनाई। युवाओं ने डीजे पर गाने बजाकर नृत्य भी किया। इसके अलावा क्षेत्र के कस्बा रटौल, ढिकौली, खट्टा प्रहलादपुर, पूरनपुर नवादा सहित क्षेत्र के सभी गांवों में होली का त्योहार हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया।

यज्ञ कर खेली फूलों की होली
अग्रवाल मंडी टटीरी। आर्य समाज की ओर से होली के त्योहार पर यज्ञ एवं भजनोपदेश और फूलों की होली कार्यक्रम का आयोजन किया। भजनोपदेशक तृषपाल विमल ने भजन प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में पाखंड से दूर रहने के लिए सत्यार्थ प्रकाश को पढ़ने का आह्वान किया गया। आर्य समाज के संरक्षक अभिमन्यु आर्य, आचार्य धन कुमार, समाज के प्रधान श्रीपाल, मनीष जिंदल, ओमपाल आर्य, पूर्व प्रधान सुरेश जिंदल, उपमंत्री प्रमोद आर्य, संजय गोयल सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed