फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Historic Gandhi Pyau site is taking shape again

फिर से मूर्त रूप ले रहा ऐतिहासिक गांधी प्याऊ स्थल

Wed, 27 Oct 2021 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Historic Gandhi Pyau site is taking shape again
खेकड़ा के बाजार मे फिस से खडा हुआ गांधी प्याऊ स्थल - फोटो : KAHKRA
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खेकड़ा। जंग-ए-आजादी की धरोहर खेकड़ा के बाजार स्थित गांधी प्याऊ का निर्माण तेज गति से किया जा रहा है। पूर्व की भांति इसका स्वरूप नजर आने लगा है। इससे नगरवासियों में खुशी की लहर है।
बता दें कि बारिश के कारण कुएं का एक हिस्सा करीब 10 फीट जमीन में दरक गया था। इसके बाद कुछ लोगों ने खुद ही फैसला लेकर इस ऐतिहासिक कुएं को मिट्टी से पटवा दिया था। इससे कुएं का नामोनिशान ही मिट गया था। समाजसेवियों ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। बाद में व्यापार संगठन आगे आया और गांधी प्याऊ को पूर्व की भांति नवनिर्माण कराने की घोषणा कर दी। इसका निर्माण तेज गति से किया जा रहा है। पूर्व की भांति इसका स्वरूप नजर आने लगा है। इससे नगरवासियों में खुशी की लहर है।
विज्ञापन

देश की आजादी की यादगार है गांधी प्याऊ
खेकड़ा के बाजार में गांधी प्याऊ स्थल का प्राचीन कुआं 1857 की क्रांति की धरोहर है। तब नगर व क्षेत्र के क्रांतिकारी यहां पर एकत्र हुआ करते थे। नमक आंदोलन के दौरान महात्मा गांधी भी यहां आए थे। देश प्रेमियों के लिए यह कुआं पूजनीय है। 15 अगस्त और 26 जनवरी को यहां राष्ट्रीय ध्वज भी फहराया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed