फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Hindon water ruining crops

किसानों के मुसीबत बन रहा हिंडन का पानी, अधिकारी कर रहे अनसुनी

Sun, 16 Jan 2022 11:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Hindon water ruining crops
चांदीनगर। गाजियाबाद सीमा से सटे सिरोरा में हिंडन नदी पर पुल निर्माण होने से नदी का पानी किसानों के खेतों भरा है। बार-बार कहने के बावजूद अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। इससे ग्रामीणों में आक्रोश है।
विज्ञापन

गाजियाबाद के ग्राम सिरोरा में हिंडन नदी पर पुल का निर्माण जारी है। इसके चलते हिंडन का पानी रोक दिया है। जिससे गढ़ी कलंजरी, पूरनपुर नवादा, सरफाबाद गांवों के किसानों के खेतों में पानी भर गया है। इससे गेहूं व सब्जी की फसलें जलमग्न हो गई हैं। किसानों ने पंचायत करके अधिकारियों से समाधान की मांग की थी परंतु सुनवाई नहीं हुई। जिससे किसानों में आक्रोश है। किसान देवराज कसाना, अजब सिंह, सोहनपाल, महेंद्र सिंह, भोपाल सिंह प्रधान का कहना है कि खेतों में जलभराव होने से फसलें बर्बाद हो रही हैं। अधिकारियों को जानकारी के बाद भी समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। जिससे किसान परेशान हैं। उन्होंने समस्या का जल्द समाधान कराने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed