फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   highway par crane ne kuchla

हाईवे पर क्रेन ने दो को कुचला

Sun, 21 May 2017 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 21 May 2017 12:56 AM IST
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। दिल्ली-सहारनपुर यमुनोत्री हाईवे मार्ग पर शुक्रवार की रात में बाइक से अपने  गांव लोयन मलकपुर लौट रहे दो व्यक्तियों को क्रेन ने टक्कर मार दी। इससे दोनों की मौत हो गई। जबकि वहां से गुजर रहा एक व्यक्ति भी उसकी चपेट में आ गया। इससे वह भी गंभीर घायल हो गया है। उसे उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल करा दिया गया है।
विज्ञापन


मृतक बिजेंद्र (52) पुत्र मलखान लोयन और इंद्रपाल (46) पुत्र मंशाराम मलकपुर गांव के रहने वाले हैं। बिजेंद्र अपने साथी इंद्रपाल के साथ बावली गांव में गया था, जब वे शुक्रवार की रात्रि में बाइक से अपने गांव लौट रहे थे तो बड़ौत और पशु पैंठ के बीच बड़ौत की तरफ से किसी क्षतिग्रस्त कार को लेकर जा रही क्रेन ने उन्हें कुचल दिया। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। 
विज्ञापन


वहीं साइकिल से बावली गांव जा रहे रमेश पुत्र भंवर सिंह इस दुर्घटना की चपेट में आकर घायल हो गया।  108 एंबुलेंस की मदद से तीनों घायलों को सीएचसी बड़ौत लाया गया। वहां से निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से उन्हें दिल्ली रेफर किया। वहां दोनों ने दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में मृतक बिजेंद्र के भाई राजेंद्र पुत्र मलखान सिंह ने क्रेन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। उधर, इस दुर्घटना के बाद क्रेन चालक क्रेन को मौके पर ही छोड़कर भाग गया। इस दुर्घटना में बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed