फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   highway jaam.

दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर डेढ़ घंटे तक भीषण जाम, बिलबिला उठे लोग

Mon, 14 Sep 2020 11:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
highway jaam.
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर भीषण जाम, बिलबिला उठे लोग
विज्ञापन

बड़ौत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर निर्माण कार्य के चलते सोमवार दोपहर छपरौली चुंगी के पास भीषण जाम लग गया। वाहनों की लम्बी लम्बी लाइनें लग गई। डेढ़ घंटे तक जाम में फंसे लोग बिलबिला गए। ट्रैफिक पुलिस द्वारा यातायात का कोई ठोस प्लान नहीं बनाया गया है। जिसका खामियाजा जनता को भरना पड़ रहा है। जाम की सूचना पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया तो लेकिन सांस फूल गई।

दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर निर्माण कार्य चल रहा है। यातायात को सुचारू करने की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। जिस कारण हाईवे पर जाम लगता है। प्रतिदिन जनता जाम की समस्या से जूझती है। लेकिन पुलिस व प्रशासन ने यातायात सुधारने के लिए कोई कदम नहीं उठाया है। सोमवार को हाईवे पर जाम लगने के कारण जनता परेशान हो गई। कोरोना संक्रमण काल में जहां जनता को सोशल डिस्टेंस का पाठ पढ़ाया जा रहा है वहीं जनता को जाम से जूझने को मजबूर किया जा रहा है। सरकारी मशीनरी की कार्य प्रणाली ही जनता को कोरोना संक्रमण के करीब पहुंचाने का काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed