{"_id":"6102eee28ebc3e58510f1c03","slug":"highway-deserted-due-to-route-diversion-police-deployed-baghpat-news-mrt549616359","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्ग डायवर्ट, सूना हुआ हाईवे, चप्पे-चप्पे पर तैनात रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मार्ग डायवर्ट, सूना हुआ हाईवे, चप्पे-चप्पे पर तैनात रही पुलिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। सीएम के दौरे को देखते हुए प्रशासन ने दिल्ली-सहारनपुर हाईवे को डायवर्ट कर दिया। डायवर्जन से हाईवे पर वाहनों की लंबी लाइन लगी रही। दिल्ली से बड़ौत जाने वाले वाहन वाया अमीनगर सराय होते हुए रवाना हुए। जिससे लोगों का सफर लंबा हो गया और लोगों को परेशानियां उठानी पड़ी। हाईवे से लेकर कलक्ट्रेट, जिला अस्पताल, सिसाना गांव में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। हाईवे पर चप्पे-चप्पे पर पीएसी व पुलिस बल तैनात रहा।
बृहस्पतिवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बागपत पहुंचे। उन्होंने जिला अस्पताल के अलावा सिसाना गांव के प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। सीएम के दौरे को देखते हुए प्रशासन ने दिल्ली-सहारनपुर हाईवे को डायवर्ट कर दिया। दिल्ली से बड़ौत जाने वाले बाईपास से होते हुए वाया अमीनगर सराय बड़ौत पहुंचें और बड़ौत से दिल्ली जाने वाहन बड़ौत से वाया अमीनगर सराय होते हुए दिल्ली के लिए रवाना हुए। दिल्ली-सहारनपुर से बाईपास मार्ग से लेकर कलक्ट्रेट, जिला अस्पताल, सिसाना गांव और पुलिस लाइन में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। हाईवे पर जगह-जगह पीएसी व पुलिस बल तैनात रहा।
मेरठ-बागपत मार्ग पर बनी रही जाम की स्थिति
अग्रवाल मंडी टटीरी। मार्ग डायवर्ट होने के कारण बृहस्पतिवार को मेरठ-बागपत मार्ग पर जाम की स्थिति बनी रही। जाम के कारण मार्ग से सफर करने वाले लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। दोपहर बाद सीएम के रवाना होने पर दिल्ली-सहारनपुर हाईवे खोला गया तब कहीं जाकर मेरठ-बागपत रोड पर आवागमन शुगम हो सका।