फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   High-tech security cover for the safety of daughters, focus on improving the sex ratio

Baghpat News: बेटियों की सुरक्षा को हाईटेक सुरक्षा कवच, लिंगानुपात सुधारने की तरफ ध्यान

Wed, 03 Jun 2026 01:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
High-tech security cover for the safety of daughters, focus on improving the sex ratio
बागपत। जिले में बेटियों को सुरक्षित रखने और लिंगानुपात सुधारने के लिए प्रशासन ने एक हाईटेक सुरक्षा कवच तैयार किया है। अब सभी अल्ट्रासाउंड मशीनों पर एक्टिव ट्रेकर सिस्टम से नजर रखी जाएगी। यह ट्रेकर भ्रूण लिंग जांच जैसी गतिविधियों का पता लगाएगा, जिससे बागपत प्रदेश का दूसरा ऐसा जिला बन जाएगा।
विज्ञापन


मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में पीसीपीएनडीटी की बैठक हुई। जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने बताया कि बेटियों के सुरक्षित भविष्य और गिरते लिंगानुपात में सुधार लाना आवश्यक है। भ्रूण लिंग जांच जैसी गतिविधियों को रोकना भी जरूरी है। इसके लिए जिले के सभी 46 पंजीकृत अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर एक्टिव ट्रेकर सिस्टम लगाया जाएगा। ट्रेकर लगने के बाद मशीन से सभी तरह की जानकारी स्वास्थ्य विभाग को मिलेगी। इससे यह भी पता चलेगा कि मशीन में किस प्रकार की जांच हुई और कब चालू या बंद हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि पीसीपीएनडीटी एक्ट का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सीएमओ को अभियान चलाने और लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। प्रशासन ने बेटियों की सुरक्षा और सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया है। जिलाधिकारी ने सभी अल्ट्रासाउंड सेंटरों के रिकॉर्ड, फॉर्म-एफ और मशीन संचालन का नियमित सत्यापन कराने के निर्देश दिए। जिन सेंटरों में रिकॉर्ड और मशीन उपयोग में अंतर मिलेगा, उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। एक्टिव ट्रेकर सिस्टम ऐसी अनियमितताओं की पहचान करने में मदद करेगा।
विज्ञापन

-संचालकों को निर्देश और चेतावनी
जिलाधिकारी ने अल्ट्रासाउंड संचालकों को अपना रिकॉर्ड सही रखने के निर्देश दिए। उन्हें कन्या भ्रूण जांच न करने की सख्त हिदायत भी दी गई। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि कोई गड़बड़ी पाई गई तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में सीएमओ डॉ. तीरथलाल, सीएमएस डॉ. अनुराग वार्ष्णेय, एसडीएम ज्योति शर्मा, एसडीएम मनीष यादव और परियोजना निदेशक राहुल वर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed