{"_id":"6293bb01bf886a63960873c4","slug":"hiding-religious-identity-implicated-the-girl-in-a-love-trap-baraut-news-mrt5907063161","type":"story","status":"publish","title_hn":"धार्मिक पहचान छिपाकर युवती को प्रेमजाल में फंसाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धार्मिक पहचान छिपाकर युवती को प्रेमजाल में फंसाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)। राजकीय रेलवे पुलिस ने रविवार को समुदाय विशेष के युवक को पहचान छिपाकर कस्बे की ही दूसरे समुदाय की युवती को प्रेमजाल में फंसाने, असलियत पता लगने पर युवती से मारपीट करने तथा मोबाइल तोड़ने पर जेल भेज दिया।
जीआरपी इंस्पेक्टर चतुर सिंह ने बताया कि आरोपी आस मोहम्मद उर्फ आसु पुत्र हमीद सरस्वती नगर पाठशाला रोड खेकड़ा निवासी है। उसने धार्मिक पहचान छिपाकर कस्बा निवासी दूसरे समुदाय की युवती को दो साल पहले प्रेमजाल में फंसा लिया था। आरोपी ने युवती को अपना नाम आसु बताया था। आरोप है कि उसने ने युवती से अवैध संबंध बनाने की भी कोशिश की थी। युवती को दस दिन पूर्व उसकी असलियत पता चली तो उसने दूरी बना ली। तीन दिन पूर्व युवती खेकड़ा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान आरोपी वहां पहुंचा और शादी का दबाव बनाकर उसे ले जाने लगा। इस दौरान आरोपी ने युवती से मारपीट की तथा उसका मोबाइल तोड़ दिया। युवती के शोर मचाने पर यात्रियों को अपनी ओर आता देख आरोपी भाग निकला। इस संबंध में पीड़ित ने जीआरपी को तहरीर दी। जीआरपी इंस्पेक्टर ने मामला दर्ज कर लिया तथा आरोपी की तलाश शुरू कर दी। बीती देर रात जीआरपी ने आरोपी को बड़ौत रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया। वह पानीपत में भागने की फिराक में था। उसे रविवार को न्यायालय ने जेल भेज दिया।
एक ही कंपनी में काम करते थे दोनों
जीआरपी इंस्पेक्टर चतुर सिंह ने बताया कि आरोपी एवं युवती दोनों खेकड़ा में ही एक कंपनी में दो वर्ष से काम करते थे। अलग-अलग मोहल्ला निवासी होने के कारण युवती को आरोपी की असलियत पता नहीं चल सकी। उधर, हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी थी।
विज्ञापन
विरोध के चलते टीम को लौटना पड़ा
आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के बाद जीआरपी उसे पकड़ने घर पहुंची तो काफी संख्या में समुदाय विशेष के लोग एकत्र होकर उलझने लगे। इसी का फायदा उठा आरोपी भाग निकला। वह पानीपत जाने के लिए बड़ौत रेलवे स्टेशन जा पहुंचा। वहां उसे जीआरपी ने दबोच लिया।