{"_id":"5fa98e388ebc3e9bea14f2ee","slug":"hemoglobin-deficiency-found-in-15-women-kahkra-news-mrt510212737","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 महिलाओं में मिली हीमोग्लोबिन की कमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 महिलाओं में मिली हीमोग्लोबिन की कमी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाई रिस्क प्रेग्नेंसी कैंप में की गई 45 महिलाओं की जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। खेकड़ा नगर स्थित पीएचसी पर हाई रिस्क प्रेग्नेंसी कैंप का आयोजन किया गया। इसमें 45 गर्भवती महिलाओं की जांच की गई। 15 महिलाओं को खून की कमी के चलते हाई रिस्क श्रेणी में शामिल कर आवश्यक उपचार दिया गया। सभी महिलाओं की कोरोना जांच भी कराई गई।
पीएचसी प्रभारी डा. प्रियंका कसाना की टीम ने आशा कार्यकर्ताओं के सहयोग से 45 गर्भवती महिलाओं की जांच की। सभी का हीमोग्लोबिन आदि के अलावा कोरोना रेपिड टेस्ट भी कराया गया। 15 महिलाओं में खून की कमी के चलते हाई रिस्क श्रेणी में शामिल किया गया। उन्हें आवश्यक उपचार के साथ सावधानियां बरतने की सलाह दी गई। डा. प्रियंका कसाना ने बताया कि तेजी से घटते हीमोग्लोबिन और सेहत की अनदेखी के कारण महिलाएं हाई रिस्क प्रेग्नेंसी की चपेट में आ रही हैं। गर्भवती महिलाओं में हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ाने के लिए 90 दिन के लिए 180 आयरन की गोली दी जाती हैं। हाई रिस्क प्रेग्नेंसी में हीमोग्लोबिन का स्तर पांच से कम रह जाता है, जबकि महिलाओं में 10 से 12 का स्तर होना चाहिए। इस दौरान स्टाफ नर्स प्रिया, एलटी मनोज कुमार, आशेंद्र कुमार, सतीश कुमार आदि मौजूद रहे।